1 इतिहास 29:28
और वह पूरे बुढ़ापे की अवस्था में दीर्घायु होकर और धन और वैभव, मनमाना भोगकर मर गया; और उसका पुत्र सुलैमान उसके स्थान पर राजा हुआ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
29आदि से अन्त तक राजा दाऊद के सब कामों का वृत्तान्त,
Cross References
Genesis 25:8अब्राहम का दीर्घायु होने के कारण अर्थात् पूरे बुढ़ापे की अवस्था में प्राण छूट गया; और वह अपने लोगों में जा मिला।
1 Kings 1:30उसके जीवन की शपथ, जैसा मैंने तुझ से इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की शपथ खाकर कहा था, ‘तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरे बदले मेरी गद्दी पर विराजेगा,’ वैसा ही मैं निश्चय आज के दिन करूँगा।”
1 Chronicles 28:5और मेरे सब पुत्रों में से (यहोवा ने तो मुझे बहुत पुत्र दिए हैं) उसने मेरे पुत्र सुलैमान को चुन लिया है, कि वह इस्राएल के ऊपर यहोवा के राज्य की गद्दी पर विराजे।
2 Chronicles 32:27हिजकिय्याह को बहुत ही धन और वैभव मिला; और उसने चाँदी, सोने, मणियों, सुगन्ध-द्रव्य, ढालों और सब प्रकार के मनभावने पात्रों के लिये भण्डार बनवाए।
Job 5:26जैसे पूलियों का ढेर समय पर खलिहान में रखा जाता है, 1 वैसे ही तू पूरी अवस्था का होकर कब्र को पहुँचेगा। 1
Proverbs 16:31पक्के बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं; 1 वे धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होते हैं। 1