Proverbs 16:31
पक्के बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं; 1 वे धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होते हैं। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
The hoary head is a crown of glory, if it be found in the way of righteousness.
In Context
30आँख मूँदनेवाला छल की कल्पनाएँ करता है, 1 और होंठ दबानेवाला बुराई करता है। 1
32विलम्ब से क्रोध करना वीरता से, 1 और अपने मन को वश में रखना, नगर को जीत लेने से उत्तम है। 1
Cross References
Leviticus 19:32“पक्के बाल वाले के सामने उठ खड़े होना, और बूढ़े का आदरमान करना, और अपने परमेश्वर का भय निरन्तर मानना; मैं यहोवा हूँ। (1 तीमु. 5:1)
1 Chronicles 29:10तब दाऊद ने सारी सभा के सम्मुख यहोवा का धन्यवाद किया, और दाऊद ने कहा, “हे यहोवा! हे हमारे मूलपुरुष इस्राएल के परमेश्वर! अनादिकाल से अनन्तकाल तक तू धन्य है।
Job 41:32वह अपने पीछे चमकीली लीक छोड़ता जाता है। 1 गहरा जल मानो श्वेत दिखाई देने लगता है। (अय्यू. 38:30) 1
Proverbs 17:6बूढ़ों की शोभा उनके नाती पोते हैं; 1 और बाल-बच्चों की शोभा उनके माता-पिता हैं। 1
Ecclesiastes 4:13बुद्धिमान लड़का दरिद्र होने पर भी ऐसे बूढ़े और मूर्ख राजा से अधिक उत्तम है जो फिर सम्मति ग्रहण न करे,
Luke 1:6और वे दोनों परमेश्वर के सामने धर्मी थे, और प्रभु की सारी आज्ञाओं और विधियों पर निर्दोष चलनेवाले थे।