2 इतिहास 12:14
उसने वह कर्म किया जो बुरा है, अर्थात् उसने अपने मन को यहोवा की खोज में न लगाया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And he did evil, because he prepared not his heart to seek the LORD.
In Context
Cross References
Deuteronomy 5:29भला होता कि उनका मन सदैव ऐसा ही बना रहे, कि वे मेरा भय मानते हुए मेरी सब आज्ञाओं पर चलते रहें, जिससे उनकी और उनके वंश की सदैव भलाई होती रहे!
1 Chronicles 29:18हे यहोवा! हे हमारे पुरखा अब्राहम, इसहाक और इस्राएल के परमेश्वर! अपनी प्रजा के मन के विचारों में यह बात बनाए रख और उनके मन अपनी ओर लगाए रख + 29:18 उनके मन अपनी ओर लगाए रख: सहजता एवं स्वैच्छिक दान देने के लिए उनकी आत्मा को बनाए रख तथा उनके मन अपने में स्थिर रख।।
2 Chronicles 19:3तो भी तुझ में कुछ अच्छी बातें पाई जाती हैं। तूने तो देश में से अशेरों को नाश किया और अपने मन को परमेश्वर की खोज में लगाया है।” 1 यहोशापात के सुधार
Psalms 57:7हे परमेश्वर, मेरा मन स्थिर है, मेरा मन स्थिर है; 1 मैं गाऊँगा वरन् भजन कीर्तन करूँगा। 1
Psalms 78:37क्योंकि उनका हृदय उसकी ओर दृढ़ न था; 1 न वे उसकी वाचा के विषय सच्चे थे। (प्रेरि. 8:21) 1
Isaiah 45:19मैंने न किसी गुप्त स्थान में, न अंधकार देश के किसी स्थान में बातें की; मैंने याकूब के वंश से नहीं कहा, ‘ मुझे व्यर्थ में ढूँढ़ो + 45:19 मुझे व्यर्थ में ढूँढ़ो: कहने का अर्थ है कि परमेश्वर की सेवा करना व्यर्थ और निरर्थक नहीं रहा है क्योंकि वह उनका रक्षक एवं मित्र रहा है और उनका उसके निकट जाकर अपनी आवश्यकताएँ प्रस्तुत करना व्यर्थ नहीं था।।’ मैं यहोवा सत्य ही कहता हूँ, मैं उचित बातें ही बताता हूँ।