bible.software › 2 इतिहास › 2 इतिहास 23 › 2 इतिहास 23:19
2 इतिहास 23:19
उसने यहोवा के भवन के फाटकों पर द्वारपालों को इसलिए खड़ा किया, कि जो किसी रीति से अशुद्ध हो, वह भीतर जाने न पाए।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And he set the porters at the gates of the house of the LORD, that none which was unclean in any thing should enter in.
In Context
18तब यहोयादा ने यहोवा के भवन की सेवा के लिये उन लेवीय याजकों + 23:18 लेवीय याजकों: यह कार्य केवल पुरोहितों का था कि होमबलि चढ़ाएँ (गिन. 18:1-7) और भजन एवं संगीत के द्वारा परमेश्वर की स्तुति का उत्तरदायित्व केवल लेवियों का था। (1 इति. 23:5; 1 इति. 28:1-7) को ठहरा दिया, जिन्हें दाऊद ने यहोवा के भवन पर दल-दल करके इसलिए ठहराया था, कि जैसे मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसे ही वे यहोवा को होमबलि चढ़ाया करें, और दाऊद की चलाई हुई विधि के अनुसार आनन्द करें और गाएँ।
20वह शतपतियों और रईसों और प्रजा पर प्रभुता करनेवालों और देश के सब लोगों को साथ करके राजा को यहोवा के भवन से नीचे ले गया और ऊँचे फाटक से होकर राजभवन में आया, और राजा को राजगद्दी पर बैठाया।
Read all of 2 इतिहास 23
Cross References
1 Chronicles 9:23अतः वे और उनकी सन्तान यहोवा के भवन अर्थात् तम्बू के भवन के फाटकों का अधिकार बारी-बारी रखते थे।
2 Chronicles 8:14उसने अपने पिता दाऊद के नियम के अनुसार याजकों के सेवाकार्यों के लिये उनके दल ठहराए, और लेवियों को उनके कामों पर ठहराया, कि हर एक दिन के प्रयोजन के अनुसार वे यहोवा की स्तुति और याजकों के सामने सेवा-टहल किया करें, और एक-एक फाटक के पास द्वारपालों को दल-दल करके ठहरा दिया; क्योंकि परमेश्वर के भक्त दाऊद ने ऐसी आज्ञा दी थी।
This Verse In Other Editions
Study 2 इतिहास 23:19