2 शमूएल 24:2
इसलिए राजा ने योआब सेनापति से जो उसके पास था कहा, “तू दान से बेर्शेबा तक रहनेवाले सब इस्राएली गोत्रों में इधर-उधर घूम, और तुम लोग प्रजा की गिनती लो, ताकि मैं जान लूँ कि प्रजा की कितनी गिनती है।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 8:13और तेरी गाय-बैलों और भेड़-बकरियों की बढ़ती हो, और तेरा सोना, चाँदी, और तेरा सब प्रकार का धन बढ़ जाए,
2 Samuel 2:13तब सरूयाह का पुत्र योआब, और दाऊद के जन, हेब्रोन से निकलकर उनसे गिबोन के जलकुण्ड के पास मिले; और दोनों दल उस जलकुण्ड के एक-एक ओर बैठ गए।
2 Samuel 8:16प्रधान सेनापति सरूयाह का पुत्र योआब था; इतिहास का लिखनेवाला अहीलूद का पुत्र यहोशापात था;
2 Samuel 20:23योआब तो समस्त इस्राएली सेना के ऊपर प्रधान रहा; और यहोयादा का पुत्र बनायाह करेतियों और पलेतियों के ऊपर था;
2 Samuel 24:15तब यहोवा इस्राएलियों में सवेरे से ले ठहराए हुए समय तक मरी फैलाए रहा; और दान से लेकर बेर्शेबा तक रहनेवाली प्रजा में से सत्तर हजार पुरुष मर गए + 24:15 सत्तर हजार पुरुष मर गए: इस्राएलियों में यह सबसे बड़ी महामारी थी जिसका उल्लेख इतिहास में किया गया है।।
2 Chronicles 32:25परन्तु हिजकिय्याह ने उस उपकार का बदला न दिया, क्योंकि उसका मन फूल उठा था + 32:25 उसका मन फूल उठा था: हिजकिय्याह का गर्व बाबेल के दूतों को अपना खजाना दिखाने से प्रगट होता है।। इस कारण उसका कोप उस पर और यहूदा और यरूशलेम पर भड़का।