2 तीमुथियुस 3:1
पर यह जान रख, कि अन्तिम दिनों में कठिन समय आएँगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
This know also, that in the last days perilous times shall come.
In Context
Cross References
Isaiah 2:2अन्त के दिनों में ऐसा होगा कि यहोवा के भवन का पर्वत सब पहाड़ों पर दृढ़ किया जाएगा, और सब पहाड़ियों से अधिक ऊँचा किया जाएगा; और हर जाति के लोग धारा के समान उसकी ओर चलेंगे।
Jeremiah 49:39“परन्तु यहोवा की यह भी वाणी है, कि अन्त के दिनों में मैं एलाम + 49:39 एलाम: एलाम बाबेल के अधीन था (दानि. 8:2) और उसकी राजधानी शोशन फारसी राजाओं का मनभावन स्थान था। को बँधुआई से लौटा ले आऊँगा।”
Daniel 7:8मैं उन सींगों को ध्यान से देख रहा था तो क्या देखा कि उनके बीच एक और छोटा सा सींग निकला, और उसके बल से उन पहले सींगों में से तीन उखाड़े गए; फिर मैंने देखा कि इस सींग में मनुष्य की सी आँखें, और बड़ा बोल बोलनेवाला मुँह भी है। 1 प्राचीन के दिनों का दर्शन
Daniel 8:8तब बकरा अत्यन्त बड़ाई मारने लगा, और जब बलवन्त हुआ + 8:8 तब बकरा .... बलवन्त हुआ: मकिदुनिया की शक्ति, विशेष करके सिकंदर महान के शासनकाल के तहत।, तक उसका बड़ा सींग टूट गया, और उसकी जगह देखने योग्य चार सींग निकलकर चारों दिशाओं की ओर बढ़ने लगे।
Daniel 11:36“तब वह राजा अपनी इच्छा के अनुसार काम करेगा, और अपने आपको सारे देवताओं से ऊँचा और बड़ा ठहराएगा; वरन् सब देवताओं के परमेश्वर के विरुद्ध भी अनोखी बातें कहेगा। और जब तक परमेश्वर का क्रोध न हो जाए तब तक उस राजा का कार्य सफल होता रहेगा; क्योंकि जो कुछ निश्चय करके ठना हुआ है वह अवश्य ही पूरा होनेवाला है।
Daniel 12:11जब से नित्य होमबलि उठाई जाएगी, और वह घिनौनी वस्तु जो उजाड़ करा देती है, स्थापित की जाएगी, तब से बारह सौ नब्बे दिन बीतेंगे।