2 तीमुथियुस 3:2
क्योंकि मनुष्य स्वार्थी, धन का लोभी, डींगमार, अभिमानी, निन्दक, माता-पिता की आज्ञा टालनेवाले, कृतघ्न, अपवित्र,
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
1पर यह जान रख, कि अन्तिम दिनों में कठिन समय आएँगे।
3दया रहित, क्षमा रहित, दोष लगानेवाले, असंयमी, कठोर, भले के बैरी,
Cross References
Psalms 10:3क्योंकि दुष्ट अपनी अभिलाषा पर घमण्ड करता है, 1 और लोभी यहोवा को त्याग देता है और उसका तिरस्कार करता है। 1
Psalms 52:1हे वीर, तू बुराई करने पर क्यों घमण्ड करता है? 1 परमेश्वर की करुणा तो अनन्त है। 1
Isaiah 10:15क्या कुल्हाड़ा उसके विरुद्ध जो उससे काटता हो डींग मारे, या आरी उसके विरुद्ध जो उसे खींचता हो बड़ाई करे? क्या सोंटा अपने चलानेवाले को चलाए या छड़ी उसे उठाए जो काठ नहीं है!
Daniel 11:36“तब वह राजा अपनी इच्छा के अनुसार काम करेगा, और अपने आपको सारे देवताओं से ऊँचा और बड़ा ठहराएगा; वरन् सब देवताओं के परमेश्वर के विरुद्ध भी अनोखी बातें कहेगा। और जब तक परमेश्वर का क्रोध न हो जाए तब तक उस राजा का कार्य सफल होता रहेगा; क्योंकि जो कुछ निश्चय करके ठना हुआ है वह अवश्य ही पूरा होनेवाला है।
Mark 7:11परन्तु तुम कहते हो कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह कुरबान + 7:11 कुरबान: यह इब्रानी शब्द हैं, जिसका अर्थ “वह जो पास लाया गया” “परमेश्वर के लिए एक उपहार या भेंट।” अर्थात् संकल्प हो चुका।’
Luke 16:14फरीसी जो लोभी थे, ये सब बातें सुनकर उसका उपहास करने लगे।