Acts 14:17
तो भी उसने अपने आपको बे-गवाह न छोड़ा; किन्तु वह भलाई करता रहा, और आकाश से वर्षा और फलवन्त ऋतु देकर तुम्हारे मन को भोजन और आनन्द से भरता रहा।” (भज. 147:8, यिर्म. 5:24)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
16उसने बीते समयों में सब जातियों को अपने-अपने मार्गों में चलने दिया।
18यह कहकर भी उन्होंने लोगों को बड़ी कठिनाई से रोका कि उनके लिये बलिदान न करें।
Cross References
Leviticus 26:4तो मैं तुम्हारे लिये समय-समय पर मेंह बरसाऊँगा + 26:4 समय-समय पर मेंह बरसाऊँगा: आवधिक वर्षा जिस पर उस पवित्र देश की उर्वरता निर्भर करती थी, उसी की यहाँ चर्चा की गई है। वहाँ दो वर्ष काल थे जिन्हें धर्मशास्त्र में आरम्भिक वर्षा और उतर कालीन वर्षा कहा गया है। व्यव. 11:14, तथा भूमि अपनी उपज उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने-अपने फल दिया करेंगे;
Deuteronomy 11:14तो मैं तुम्हारे देश में बरसात के आदि और अन्त दोनों समयों की वर्षा को अपने-अपने समय पर बरसाऊँगा + 11:14 आदि और अन्त दोनों समयों की वर्षा को अपने-अपने समय पर बरसाऊँगा: आदि अर्थात् वसन्त ऋतु की वर्षा जो बोने के समय होती है। , जिससे तू अपना अन्न, नया दाखमधु, और टटका तेल संचय कर सकेगा। (याकू. 5:7)
1 Kings 18:1बहुत दिनों के बाद, तीसरे वर्ष में यहोवा का यह वचन एलिय्याह के पास पहुँचा, “जाकर अपने आपको अहाब को दिखा, और मैं भूमि पर मेंह बरसा दूँगा।”
Job 5:10वही पृथ्वी के ऊपर वर्षा करता, 1 और खेतों पर जल बरसाता है। 1
Job 38:26कि निर्जन देश में और जंगल में जहाँ कोई मनुष्य नहीं रहता मेंह बरसाकर, 1
Psalms 36:5हे यहोवा, तेरी करुणा स्वर्ग में है, 1 तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक पहुँची है। 1