Acts 5:39
परन्तु यदि परमेश्वर की ओर से है, तो तुम उन्हें कदापि मिटा न सकोगे; कहीं ऐसा न हो, कि तुम परमेश्वर से भी लड़नेवाले ठहरो।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
But if it be of God, ye cannot overthrow it; lest haply ye be found even to fight against God.
In Context
Cross References
Genesis 24:50तब लाबान और बतूएल ने उत्तर दिया, “यह बात यहोवा की ओर से हुई है; इसलिए हम लोग तुझ से न तो भला कह सकते हैं न बुरा।
2 Samuel 5:2फिर भूतकाल में जब शाऊल हमारा राजा था, तब भी इस्राएल का अगुआ तू ही था; और यहोवा ने तुझ से कहा, ‘मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा, और इस्राएल का प्रधान तू ही होगा।’” (भज. 78:71)
2 Kings 19:22“तूने जो नामधराई और निन्दा की है, वह किसकी की है? 1 और तूने जो बड़ा बोल बोला और घमण्ड किया है 1 वह किसके विरुद्ध किया है? 1 इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध तूने किया है! 1
Job 34:29जब वह चुप रहता है तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? 1 और जब वह मुँह फेर ले, तब कौन उसका दर्शन पा सकता है? 1 जाति भर के साथ और अकेले मनुष्य, दोनों के साथ उसका बराबर व्यवहार है 1
Proverbs 21:30यहोवा के विरुद्ध न तो कुछ बुद्धि, 1 और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है। 1
Isaiah 45:9“हाय उस पर जो अपने रचनेवाले से झगड़ता है! वह तो मिट्टी के ठीकरों में से एक ठीकरा ही है! क्या मिट्टी कुम्हार से कहेगी, ‘तू यह क्या करता है?’ क्या कारीगर का बनाया हुआ कार्य उसके विषय कहेगा, ‘उसके हाथ नहीं है’? (रोम. 9:20,21)