Acts 9:22
परन्तु शाऊल और भी सामर्थी होता गया, और इस बात का प्रमाण दे-देकर कि यीशु ही मसीह है, दमिश्क के रहनेवाले यहूदियों का मुँह बन्द करता रहा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
23जब बहुत दिन बीत गए, तो यहूदियों ने मिलकर उसको मार डालने की युक्ति निकाली।
Cross References
Job 17:9तो भी धर्मी लोग अपना मार्ग पकड़े रहेंगे, 1 और शुद्ध काम करनेवाले सामर्थ्य पर सामर्थ्य पाते जाएँगे। 1
Isaiah 40:29वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ्य देता है।
Luke 24:44फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैंने तुम्हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्य है, कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं और भजनों की पुस्तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।”
Acts 17:3और उनका अर्थ खोल-खोलकर समझाता था कि मसीह का दुःख उठाना, और मरे हुओं में से जी उठना, अवश्य था; “यही यीशु जिसकी मैं तुम्हें कथा सुनाता हूँ, मसीह है।”
Acts 18:27और जब उसने निश्चय किया कि पार उतरकर अखाया को जाए तो भाइयों ने उसे ढाढ़स देकर चेलों को लिखा कि वे उससे अच्छी तरह मिलें, और उसने पहुँचकर वहाँ उन लोगों की बड़ी सहायता की जिन्होंने अनुग्रह के कारण विश्वास किया था।
1 Corinthians 1:27परन्तु परमेश्वर ने जगत के मूर्खों + 1:27 जगत के मूर्खों: वह बातें जो लोगों के बीच मूर्ख लगती हैं। को चुन लिया है, कि ज्ञानियों को लज्जित करे; और परमेश्वर ने जगत के निर्बलों को चुन लिया है, कि बलवानों को लज्जित करे।