Acts 9:8
तब शाऊल भूमि पर से उठा, परन्तु जब आँखें खोलीं तो उसे कुछ दिखाई न दिया और वे उसका हाथ पकड़ के दमिश्क में ले गए।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
7जो मनुष्य उसके साथ थे, वे चुपचाप रह गए; क्योंकि शब्द तो सुनते थे, परन्तु किसी को देखते न थे।
9और वह तीन दिन तक न देख सका, और न खाया और न पीया। 1 शाऊल का बपतिस्मा
Cross References
Genesis 19:11और उन्होंने क्या छोटे, क्या बड़े, सब पुरुषों को जो घर के द्वार पर थे अंधा कर दिया, अतः वे द्वार को टटोलते-टटोलते थक गए। 1 लूत का सदोम से बच निकलना
2 Kings 6:17तब एलीशा ने यह प्रार्थना की, “ हे यहोवा, इसकी आँखें खोल दे + 6:17 हे यहोवा, इसकी आँखें खोल दे: एलीशा के सेवक में उसके स्वामी के प्रति विश्वास की कमी थी। अत: एलीशा प्रार्थना करता है कि उसे आत्मिक संसार का दर्शन हो। कि यह देख सके।” तब यहोवा ने सेवक की आँखें खोल दीं, और जब वह देख सका, तब क्या देखा, कि एलीशा के चारों ओर का पहाड़ अग्निमय घोड़ों और रथों से भरा हुआ है।
Acts 13:11अब देख, प्रभु का हाथ तुझ पर पड़ा है; और तू कुछ समय तक अंधा रहेगा और सूर्य को न देखेगा।” तब तुरन्त धुंधलापन और अंधेरा उस पर छा गया, और वह इधर-उधर टटोलने लगा ताकि कोई उसका हाथ पकड़कर ले चले।