आमोस 8:9
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, “ उस समय मैं सूर्य को दोपहर के समय अस्त करूँगा + 8:9 उस समय मैं सूर्य को दोपहर के समय अस्त करूँगा: तीव्र प्रकाश के विपरीत अंधकार गहन और काला होगा।, और इस देश को दिन दुपहरी अंधियारा कर दूँगा। (मत्ती 27:45, मर. 15:33, लूका 23:44, 45)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Job 5:14उन पर दिन को अंधेरा छा जाता है, और 1 दिन दुपहरी में वे रात के समान टटोलते फिरते हैं। 1
Isaiah 29:9ठहर जाओ और चकित हो! भोग-विलास करो और अंधे हो जाओ! वे मतवाले तो हैं, परन्तु दाखमधु से नहीं + 29:9 वे मतवाले तो हैं, परन्तु दाखमधु से नहीं: यरूशलेम की प्रजा। यह नैतिक एवं आत्मिक नशा है। वे अपने धर्म सिद्धान्तों एवं अभ्यासों में चूक गये हैं। वे एक मतवाले के सदृश्य कुछ भी स्पष्ट एवं उचित रूप में नहीं देख पाते हैं।, वे डगमगाते तो हैं, परन्तु मदिरा पीने से नहीं!
Jeremiah 13:16अपने परमेश्वर यहोवा की बड़ाई करो, इससे पहले कि वह अंधकार लाए और तुम्हारे पाँव अंधेरे पहाड़ों + 13:16 अंधेरे पहाड़ों: यहूदा सुरक्षित मार्ग पर नहीं, खतरनाक पहाड़ों पर चल रहा है और उनके चारों ओर अंधेरा छाने लगा है। जब तक प्रकाश है वे परमेश्वर के पास आ जायें। पर ठोकर खाएँ, और जब तुम प्रकाश का आसरा देखो, तब वह उसको मृत्यु की छाया में बदल दे और उसे घोर अंधकार बना दे।
Amos 4:13देख, पहाड़ों का बनानेवाला और पवन का सिरजनेवाला, और मनुष्य को उसके मन का विचार बतानेवाला और भोर को अंधकार करनेवाला, और जो पृथ्वी के ऊँचे स्थानों पर चलनेवाला है, उसी का नाम सेनाओं का परमेश्वर यहोवा है! (2 कुरि. 6:18)
Micah 3:6इस कारण तुम पर ऐसी रात आएगी, कि तुम को दर्शन न मिलेगा, और तुम ऐसे अंधकार में पड़ोगे कि भावी न कह सकोगे। भविष्यद्वक्ताओं के लिये सूर्य अस्त होगा, और दिन रहते उन पर अंधियारा छा जाएगा।
Matthew 27:45दोपहर से लेकर तीसरे पहर तक उस सारे देश में अंधेरा छाया रहा।