Daniel 12:3
तब बुद्धिमानों की चमक आकाशमण्डल की सी होगी, और जो बहुतों को धर्मी बनाते हैं, वे सर्वदा तारों के समान प्रकाशमान रहेंगे। (मत्ती 13:43)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Judges 5:31“हे यहोवा, “तेरे सब शत्रु ऐसे ही नाश हो जाएँ! 1 परन्तु उसके प्रेमी लोग प्रताप के साथ उदय होते हुए सूर्य के समान तेजोमय हों।” 1 फिर देश में चालीस वर्ष तक शान्ति रही। (प्रका. 1:16)
Proverbs 4:18परन्तु धर्मियों की चाल, भोर-प्रकाश के समान है, 1 जिसकी चमक दोपहर तक बढ़ती जाती है। 1
Ecclesiastes 12:9उपदेशक जो बुद्धिमान था, वह प्रजा को ज्ञान भी सिखाता रहा, और ध्यान लगाकर और जाँच-परख करके बहुत से नीतिवचन क्रम से रखता था।
Daniel 11:33और लोगों को सिखानेवाले बुद्धिमान जन बहुतों को समझाएँगे, तो भी वे बहुत दिन तक तलवार से छिदकर और आग में जलकर, और बँधुए होकर और लुटकर, बड़े दुःख में पड़े रहेंगे।
Matthew 13:43उस समय धर्मी अपने पिता के राज्य में सूर्य के समान चमकेंगे। जिसके कान हों वह सुन ले। 1 गुप्त धन
Matthew 24:45“अतः वह विश्वासयोग्य और बुद्धिमान दास कौन है, जिसे स्वामी ने अपने नौकर-चाकरों पर सरदार ठहराया, कि समय पर उन्हें भोजन दे?