Daniel 2:23
हे मेरे पूर्वजों के परमेश्वर, 1 मैं तेरा धन्यवाद और स्तुति करता हूँ, 1 क्योंकि तूने मुझे बुद्धि और शक्ति दी है, 1 और जिस भेद का खुलना हम लोगों ने तुझ से माँगा था, 1 उसे तूने मुझ पर प्रगट किया है, 1 तूने हमको राजा की बात बताई है।” 1 दानिय्येल द्वारा स्वप्न का अर्थ बताना
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 32:9फिर याकूब ने कहा, “हे यहोवा, हे मेरे दादा अब्राहम के परमेश्वर, हे मेरे पिता इसहाक के परमेश्वर, तूने तो मुझसे कहा था कि अपने देश और जन्म-भूमि में लौट जा, और मैं तेरी भलाई करूँगा:
1 Kings 8:57हमारा परमेश्वर यहोवा जैसे हमारे पुरखाओं के संग रहता था, वैसे ही हमारे संग भी रहे, वह हमको त्याग न दे और न हमको छोड़ दे।
1 Chronicles 29:10तब दाऊद ने सारी सभा के सम्मुख यहोवा का धन्यवाद किया, और दाऊद ने कहा, “हे यहोवा! हे हमारे मूलपुरुष इस्राएल के परमेश्वर! अनादिकाल से अनन्तकाल तक तू धन्य है।
2 Chronicles 20:6यह कहने लगा, “हे हमारे पितरों के परमेश्वर यहोवा! क्या तू स्वर्ग में परमेश्वर नहीं है? और क्या तू जाति-जाति के सब राज्यों के ऊपर प्रभुता नहीं करता? और क्या तेरे हाथ में ऐसा बल और पराक्रम नहीं है कि तेरा सामना कोई नहीं कर सकता?
Psalms 50:14परमेश्वर को धन्यवाद ही का बलिदान चढ़ा, 1 और परमप्रधान के लिये अपनी मन्नतें पूरी कर; (इब्रा. 13:15, सभो. 5:4,5) 1
Proverbs 8:14उत्तम युक्ति, और खरी बुद्धि मेरी ही है, मुझ में समझ है, 1 और पराक्रम भी मेरा है। 1