Daniel 9:26
और उन बासठ सप्ताहों के बीतने पर अभिषिक्त पुरुष काटा जाएगा: और उसके हाथ कुछ न लगेगा; और आनेवाले प्रधान की प्रजा नगर और पवित्रस्थान को नाश तो करेगी, परन्तु उस प्रधान का अन्त ऐसा होगा जैसा बाढ़ से होता है; तो भी उसके अन्त तक लड़ाई होती रहेगी; क्योंकि उसका उजड़ जाना निश्चय ठाना गया है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 22:15मेरा बल टूट गया, मैं ठीकरा हो गया; 1 और मेरी जीभ मेरे तालू से चिपक गई; 1 और तू मुझे मारकर मिट्टी में मिला देता है। (नीति. 17:22) 1
Isaiah 28:2देखो, प्रभु के पास एक बलवन्त और सामर्थी है जो ओले की वर्षा या उजाड़नेवाली आँधी या बाढ़ की प्रचण्ड धार के समान है वह उसको कठोरता से भूमि पर गिरा देगा।
Isaiah 53:8अत्याचार करके और दोष लगाकर वे उसे ले गए; उस समय के लोगों में से किसने इस पर ध्यान दिया कि वह जीवितों के बीच में से उठा लिया गया? मेरे ही लोगों के अपराधों के कारण उस पर मार पड़ी। (प्रेरि. 8:32,33)
Daniel 9:27और वह प्रधान एक सप्ताह के लिये बहुतों के संग दृढ़ वाचा बाँधेगा + 9:27 दृढ़ वाचा बाँधेगा: “वह सदृढ़ करेगा” यहाँ भाव यह है कि वह बल देगा, या स्थिरता प्रदान करेगा या दृढ़ एवं निश्चित करेगा।, परन्तु आधे सप्ताह के बीतने पर वह मेलबलि और अन्नबलि को बन्द करेगा; और कंगूरे पर उजाड़नेवाली घृणित वस्तुएँ दिखाई देंगी और निश्चय से ठनी हुई बात के समाप्त होने तक परमेश्वर का क्रोध उजाड़नेवाले पर पड़ा रहेगा।”
Daniel 11:17तब उत्तर देश का राजा अपने राज्य के पूर्ण बल समेत + 11:17 अपने राज्य के पूर्ण बल समेत: उसके राज्य की सम्पूर्ण शक्ति को एकत्र करेगा। मिस्र पर आक्रमण करने के लिए और इस विरोधी का तख्ता पलटने तथा उसे दीन बनाने के लिए यह आवश्यक है। , कई सीधे लोगों को संग लिए हुए आने लगेगा, और अपनी इच्छा के अनुसार काम किया करेगा। और वह दक्षिण देश के राजा को एक स्त्री इसलिए देगा कि उसका राज्य बिगाड़ा जाए; परन्तु वह स्थिर न रहेगी, न उस राजा की होगी।
Hosea 1:9तब यहोवा ने कहा, “ इसका नाम लोअम्मी रख + 1:9 इसका नाम लोअम्मी रख: अर्थात् मेरे लोग नहीं। इस तीसरे पुत्र का नाम अन्तिम दण्ड की प्रबलता व्यक्त करता है। ; क्योंकि तुम लोग मेरी प्रजा नहीं हो, और न मैं तुम्हारा परमेश्वर रहूँगा।” 1 इस्राएल की पुनर्स्थापना