व्यवस्थाविवरण 32:36
क्योंकि जब यहोवा देखेगा कि मेरी प्रजा की शक्ति जाती रही, 1 और क्या बन्धुआ और क्या स्वाधीन, उनमें कोई बचा नहीं रहा, 1 तब यहोवा अपने लोगों का न्याय करेगा, 1 और अपने दासों के विषय में तरस खाएगा। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
37तब वह कहेगा, उनके देवता कहाँ हैं, 1 अर्थात् वह चट्टान कहाँ जिस पर उनका भरोसा था, 1
Cross References
Exodus 32:14तब यहोवा अपनी प्रजा की हानि करने से जो उसने कहा था पछताया।
Judges 2:18जब जब यहोवा उनके लिये न्यायी को ठहराता तब-तब वह उस न्यायी के संग रहकर उसके जीवन भर उन्हें शत्रुओं के हाथ से छुड़ाता था; क्योंकि यहोवा उनका कराहना जो अंधेर और उपद्रव करनेवालों के कारण होता था सुनकर दुःखी था + 2:18 यहोवा उनका कराहना जो अंधेर और उपद्रव करनेवालों के कारण होता था सुनकर दुःखी था: परमेश्वर अनुकंपा से भर गया था दु:खी हुआ, उनके अर्तनांद के कारण।।
1 Kings 14:10इस कारण मैं यारोबाम के घराने पर विपत्ति डालूँगा, वरन् मैं यारोबाम के कुल में से हर एक लड़के को और क्या बन्धुए, क्या स्वाधीन इस्राएल के मध्य हर एक रहनेवाले को भी नष्ट कर डालूँगा: और जैसा कोई गोबर को तब तक उठाता रहता है जब तक वह सब उठा नहीं लिया जाता, वैसे ही मैं यारोबाम के घराने की सफाई कर दूँगा।
2 Kings 9:8क्योंकि अहाब का समस्त घराना नाश हो जाएगा, और मैं अहाब के वंश के हर एक लड़के को और इस्राएल में के क्या बन्दी, क्या स्वाधीन, हर एक का नाश कर डालूँगा।
Psalms 7:8यहोवा जाति-जाति का न्याय करता है; 1 यहोवा मेरी धार्मिकता और खराई के अनुसार मेरा न्याय चुका दे। 1
Psalms 90:13हे यहोवा, लौट आ! कब तक? 1 और अपने दासों पर तरस खा! 1