सभोपदेशक 2:16
क्योंकि न तो बुद्धिमान का और न मूर्ख का स्मरण सर्वदा बना रहेगा, परन्तु भविष्य में सब कुछ भूला दिया जाएगा + 2:16 सब कुछ भूला दिया जाएगा: जैसा पहले था वैसा ही आगे भी होगा, सब कुछ भूला दिया जाएगा, क्योंकि आनेवाले दिनों में सभी पुरानी बातें भुला दी जाएँगी।। बुद्धिमान कैसे मूर्ख के समान मरता है!
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 1:8मिस्र में एक नया राजा गद्दी पर बैठा जो यूसुफ को नहीं जानता था। (प्रेरि. 7:17,18)
Psalms 49:10क्योंकि देखने में आता है कि बुद्धिमान भी मरते हैं, 1 और मूर्ख और पशु सरीखे मनुष्य भी दोनों नाश होते हैं, 1 और अपनी सम्पत्ति दूसरों के लिये छोड़ जाते हैं। 1
Psalms 103:16जो पवन लगते ही ठहर नहीं सकता, 1 और न वह अपने स्थान में फिर मिलता है। 1
Ecclesiastes 1:11प्राचीनकाल की बातों का कुछ स्मरण नहीं रहा, और होनेवाली बातों का भी स्मरण उनके बाद होनेवालों को न रहेगा। 1 ज्ञान का शोक
Ecclesiastes 6:8जो बुद्धिमान है वह मूर्ख से किस बात में बढ़कर है? और कंगाल जो यह जानता है कि इस जीवन में किस प्रकार से चलना चाहिये + 6:8 किस प्रकार से चलना चाहिये: अर्थात् उसके साथ के मनुष्यों के साथ कैसा आचरण रखना चाहिए।, वह भी उससे किस बात में बढ़कर है?
Malachi 3:16तब यहोवा का भय माननेवालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धरकर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके सामने एक पुस्तक लिखी जाती थी।