सभोपदेशक 3:4
रोने का समय, और हँसने का भी समय; 1 छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समय है; 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
A time to weep, and a time to laugh; a time to mourn, and a time to dance;
In Context
3घात करने का समय, और चंगा करने का भी समय; 1 ढा देने का समय, और बनाने का भी समय है; 1
Cross References
Genesis 21:6और सारा ने कहा, “परमेश्वर ने मुझे प्रफुल्लित किया है; इसलिए सब सुननेवाले भी मेरे साथ प्रफुल्लित होंगे।”
2 Samuel 6:16जब यहोवा का सन्दूक दाऊदपुर में आ रहा था, तब शाऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झाँककर दाऊद राजा को यहोवा के सम्मुख नाचते कूदते देखा, और उसे मन ही मन तुच्छ जाना + 6:16 उसे मन ही मन तुच्छ जाना: शाऊल के राज्यकाल में वाचा का सन्दूक ध्यान का केन्द्र नहीं था वरन् शाऊल हर एक बात में धर्म से दूर था। मीकल में भी वही मानसिकता थी।।
Nehemiah 9:1फिर उसी महीने के चौबीसवें दिन को इस्राएली उपवास का टाट पहने और सिर पर धूल डाले हुए, इकट्ठे हो गए।
Psalms 126:1जब यहोवा सिय्योन में लौटनेवालों को लौटा ले आया, 1 तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए + 126:1 हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए: वह एक स्वप्न जैसा था कि हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसा हो गया है। वह ऐसा आश्चर्यजनक था, ऐसा सुहावना था, ऐसा आनन्द से भरा हुआ था कि हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वह वास्तविक है। । 1
Ecclesiastes 7:14सुख के दिन सुख मान, और दुःख के दिन सोच; 1 क्योंकि परमेश्वर ने दोनों को एक ही संग रखा है, जिससे मनुष्य अपने बाद होनेवाली किसी बात को न समझ सके। 1
Isaiah 40:1तुम्हारा परमेश्वर यह कहता है, मेरी प्रजा को शान्ति दो, शान्ति दो! (भज. 85:8, 2 कुरि. 1:4)