सभोपदेशक 5:4
जब तू परमेश्वर के लिये मन्नत माने, तब उसके पूरा करने में विलम्ब न करना; क्योंकि वह मूर्खों से प्रसन्न नहीं होता। जो मन्नत तूने मानी हो उसे पूरी करना।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
5मन्नत मानकर पूरी न करने से मन्नत का न मानना ही अच्छा है।
Cross References
Genesis 35:1तब परमेश्वर ने याकूब से कहा, “यहाँ से निकलकर बेतेल को जा, और वहीं रह; और वहाँ परमेश्वर के लिये वेदी बना, जिसने तुझे उस समय दर्शन दिया, जब तू अपने भाई एसाव के डर से भागा जाता था।”
Numbers 30:2जब कोई पुरुष यहोवा की मन्नत माने, या अपने आपको वाचा से बाँधने के लिये शपथ खाए + 30:2 जब कोई पुरुष यहोवा की मन्नत माने, या अपने आपको वाचा से बाँधने के लिये शपथ खाए: “मन्नत” व्यवहार आधारित थी, “शपथ” नकारात्मक या प्रतिबंधात्मक आधारित थी। मन्नत खाने में मनुष्य परमेश्वर को कुछ देने के लिए बन्धक होता था या उसके लिए कुछ करने हेतु, शपथ खाने में वह स्वयं को कुछ लोगों और विलासिता से स्वयं को अलग रखता था। शपथ खाने में कुछ करने की विवशता थी जबकि मन्नत में कुछ करने को सहना आवश्यक था।, तो वह अपना वचन न टाले; जो कुछ उसके मुँह से निकला हो उसके अनुसार वह करे। (मत्ती 5:33)
Psalms 50:14परमेश्वर को धन्यवाद ही का बलिदान चढ़ा, 1 और परमप्रधान के लिये अपनी मन्नतें पूरी कर; (इब्रा. 13:15, सभो. 5:4,5) 1
Psalms 76:11अपने परमेश्वर यहोवा की मन्नत मानो, और पूरी भी करो; 1 वह जो भय के योग्य है + 76:11 वह जो भय के योग्य है: यह भय उत्पन्न करने के लिए नहीं है कि भेंटे चढ़ाई जाएँ परन्तु वे इसलिए चढ़ाई जाएँ कि उसने प्रगट कर दिया कि वही भय और श्रद्धा के योग्य है। , उसके आस-पास के सब उसके लिये भेंट ले आएँ। 1
Psalms 116:16हे यहोवा, सुन, मैं तो तेरा दास हूँ; 1 मैं तेरा दास, और तेरी दासी का पुत्र हूँ। 1 तूने मेरे बन्धन खोल दिए हैं। 1
Psalms 147:10न तो वह घोड़े के बल को चाहता है, 1 और न पुरुष के बलवन्त पैरों से प्रसन्न होता है; 1