एस्तेर 5:9
उस दिन हामान आनन्दित और मन में प्रसन्न होकर बाहर गया। परन्तु जब उसने मोर्दकै को राजभवन के फाटक में देखा, कि वह उसके सामने न तो खड़ा हुआ, और न हटा + 5:9 न तो खड़ा हुआ, और न हटा: यह नि:सन्देह फारसी शिष्टाचार का उल्लंघन था और हामान को क्रोधित होना स्वाभाविक था। , तब वह मोर्दकै के विरुद्ध क्रोध से भर गया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
10तो भी वह अपने को रोककर अपने घर गया; और अपने मित्रों और अपनी स्त्री जेरेश को बुलवा भेजा।
Cross References
1 Kings 21:4यिज्रेली नाबोत के इस वचन के कारण “मैं तुझे अपने पुरखाओं का निज भाग न दूँगा,” अहाब उदास और अप्रसन्न होकर अपने घर गया, और बिछौने पर लेट गया और मुँह फेर लिया, और कुछ भोजन न किया।
Esther 2:19जब कुँवारियाँ दूसरी बार इकट्ठा की गई, तब मोर्दकै राजभवन के फाटक में बैठा था।
Esther 3:5जब हामान ने देखा, कि मोर्दकै नहीं झुकता, और न मुझ को दण्डवत् करता है, तब हामान बहुत ही क्रोधित हुआ।
Job 31:31यदि मेरे डेरे के रहनेवालों ने यह न कहा होता, 1 ‘ऐसा कोई कहाँ मिलेगा, जो इसके यहाँ का माँस खाकर तृप्त न हुआ हो?’ 1
Psalms 27:3चाहे सेना भी मेरे विरुद्ध छावनी डाले, 1 तो भी मैं न डरूँगा; चाहे मेरे विरुद्ध लड़ाई ठन जाए, 1 उस दशा में भी मैं हियाव बाँधे निश्चित रहूँगा। 1
Daniel 3:16शद्रक, मेशक और अबेदनगो ने राजा से कहा, “हे नबूकदनेस्सर, इस विषय में तुझे उत्तर देने का हमें कुछ प्रयोजन नहीं जान पड़ता।