निर्गमन 17:6
देख मैं तेरे आगे चलकर होरेब पहाड़ की एक चट्टान पर खड़ा रहूँगा; और तू उस चट्टान पर मारना, तब उसमें से पानी निकलेगा जिससे ये लोग पीएँ।” तब मूसा ने इस्राएल के वृद्ध लोगों के देखते वैसा ही किया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 16:10और ऐसा हुआ कि जब हारून इस्राएलियों की सारी मण्डली से ऐसी ही बातें कर रहा था, कि उन्होंने जंगल की ओर दृष्टि करके देखा, और उनको यहोवा का तेज बादल में दिखलाई दिया।
Numbers 20:11तब मूसा ने हाथ उठाकर लाठी चट्टान पर दो बार मारी + 20:11 लाठी चट्टान पर दो बार मारी: चट्टान पर लाठी मारना और दो बार मारना मूसा के उग्र रिस को प्रगट करता है परमेश्वर का विश्वासयोग्य सेवक उनकी बार बार दोहराई जानेवाले दुराग्रह से थक चुका था वह रो पड़ता हैं इस्राएल के समक्ष परमेश्वर के प्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्व वहन में भी। ; और उसमें से बहुत पानी फूट निकला, और मण्डली के लोग अपने पशुओं समेत पीने लगे। (1 कुरि. 10:4)
Nehemiah 9:15और उनकी भूख मिटाने को आकाश से उन्हें भोजन दिया और उनकी प्यास बुझाने को चट्टान में से उनके लिये पानी निकाला, और उन्हें आज्ञा दी कि जिस देश को तुम्हें देने की मैंने शपथ खाई है उसके अधिकारी होने को तुम उसमें जाओ। (यूह. 6:31)
Psalms 74:15तूने तो सोता खोलकर जल की धारा बहाई, 1 तूने तो बारहमासी नदियों को सूखा डाला। 1
Psalms 78:20उसने चट्टान पर मारकर जल बहा तो दिया, 1 और धाराएँ उमड़ चली, 1 परन्तु क्या वह रोटी भी दे सकता है? 1 क्या वह अपनी प्रजा के लिये माँस भी तैयार कर सकता?” 1
Psalms 114:8वह चट्टान को जल का ताल, 1 चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है + 114:8 वह चट्टान को जल का ताल, .... बना डालता है: संदर्भ उस समय की घटना का है जब चट्टान से पानी निकलकर वहाँ तालाब बन गया था।।