निर्गमन 29:7
तब अभिषेक का तेल ले उसके सिर पर डालकर उसका अभिषेक करना।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Then shalt thou take the anointing oil, and pour it upon his head, and anoint him.
In Context
6और उसके सिर पर पगड़ी को रखना, और पगड़ी पर पवित्र मुकुट को रखना।
8फिर उसके पुत्रों को समीप ले आकर उनको अंगरखे पहनाना,
Cross References
Exodus 28:41अपने भाई हारून और उसके पुत्रों को ये ही सब वस्त्र पहनाकर उनका अभिषेक और संस्कार करना, और उन्हें पवित्र करना कि वे मेरे लिये याजक का काम करें।
Exodus 40:13और हारून को पवित्र वस्त्र पहनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्र करना कि वह मेरे लिये याजक का काम करे।
Leviticus 8:10तब मूसा ने अभिषेक का तेल लेकर निवास का और जो कुछ उसमें था उन सब का भी अभिषेक करके उन्हें पवित्र किया।
Leviticus 21:10“जो अपने भाइयों में महायाजक हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो + 21:10 जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो: यह महायाजक के अभिषेक का विशिष्ट चिन्ह था, कि पवित्र तेल उसके सिर पर एक ताज की तरह डाला गया था।, और जिसका पवित्र वस्त्रों को पहनने के लिये संस्कार हुआ हो, वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और न अपने वस्त्र फाड़े;
Psalms 89:20मैंने अपने दास दाऊद को लेकर, 1 अपने पवित्र तेल से उसका अभिषेक किया है। (प्रेरि. 13:22) 1
Isaiah 61:1प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है; क्योंकि यहोवा ने सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूँ; कि बन्दियों के लिये स्वतंत्रता का और कैदियों के लिये छुटकारे का प्रचार करूँ; (मत्ती 11:5, प्रेरि. 10:38, मत्ती 5:3, प्रेरि. 26:18, लूका 4:18)