निर्गमन 33:4
यह बुरा समाचार सुनकर वे लोग विलाप करने लगे; और कोई अपने गहने पहने हुए न रहा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And when the people heard these evil tidings, they mourned: and no man did put on him his ornaments.
In Context
Cross References
Leviticus 10:6तब मूसा ने हारून से और उसके पुत्र एलीआजर और ईतामार से कहा, “ तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ + 10:6 तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ: उनकी प्रथा में बाल लम्बे रखना या जो सिर पर और मुँह पर बिखराए जाते थे।, और न अपने वस्त्रों को फाड़ो, ऐसा न हो कि तुम भी मर जाओ, और सारी मण्डली पर उसका क्रोध भड़क उठे; परन्तु इस्राएल के सारे घराने के लोग जो तुम्हारे भाई-बन्धु हैं वह यहोवा की लगाई हुई आग पर विलाप करें।
Numbers 14:39तब मूसा ने ये बातें सब इस्राएलियों को कह सुनाई और वे बहुत विलाप करने लगे।
2 Samuel 19:24तब शाऊल का पोता मपीबोशेत राजा से भेंट करने को आया; उसने राजा के चले जाने के दिन से उसके कुशल क्षेम से फिर आने के दिन तक न अपने पाँवों के नाखून काटे, और न अपनी दाढ़ी बनवाई + 19:24 अपने पाँवों के नाखून काटे, और न अपनी दाढ़ी बनवाई: इस पद में व्यक्त यह सत्य मपीबोशेत को उस सन्देह से मुक्त करता है कि वह दाऊद के साथ विश्वासयोग्य नहीं। , और न अपने कपड़े धुलवाए थे।
2 Kings 19:1जब हिजकिय्याह राजा ने यह सुना, तब वह अपने वस्त्र फाड़, टाट ओढ़कर यहोवा के भवन में गया।
Esther 4:1जब मोर्दकै ने जान लिया कि क्या-क्या किया गया है तब मोर्दकै वस्त्र फाड़, टाट पहन, राख डालकर, नगर के मध्य जाकर ऊँचे और दुःख भरे शब्द से चिल्लाने लगा;
Job 2:12जब उन्होंने दूर से आँख उठाकर अय्यूब को देखा और उसे न पहचान सके, तब चिल्लाकर रो उठे; और अपना-अपना बागा फाड़ा, और आकाश की और धूलि उड़ाकर अपने-अपने सिर पर डाली। (यहे. 27:30,31)