यहेजकेल 21:26
तेरे विषय में परमेश्वर यहोवा यह कहता है: पगड़ी उतार, और मुकुट भी उतार दे; वह ज्यों का त्यों नहीं रहने का; जो नीचा है उसे ऊँचा कर और जो ऊँचा है उसे नीचा कर। (भज. 75:7)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
25हे इस्राएल दुष्ट प्रधान, तेरा दिन आ गया है; अधर्म के अन्त का समय पहुँच गया है।
Cross References
1 Samuel 2:7यहोवा निर्धन करता है और धनी भी बनाता है, 1 वही नीचा करता और ऊँचा भी करता है। (लूका 1:52) 1
2 Kings 25:27फिर यहूदा के राजा यहोयाकीन की बँधुआई के तैंतीसवें वर्ष में अर्थात् जिस वर्ष बाबेल का राजा एवील्मरोदक राजगद्दी पर विराजमान हुआ, उसी के बारहवें महीने के सताईसवें दिन को उसने यहूदा के राजा यहोयाकीन को बन्दीगृह से निकालकर बड़ा पद दिया।
Psalms 113:7वह कंगाल को मिट्टी पर से, 1 और दरिद्र को घूरे पर से उठाकर ऊँचा करता है + 113:7 वह कंगाल को मिट्टी पर से, .... उठाकर ऊँचा करता है: जीवन की तुच्छ अवस्था से वह उन्हें धन-सम्पदा और पद-प्रतिष्ठा में ले आता है।, 1
Jeremiah 13:18राजा और राजमाता से कह, “नीचे बैठ जाओ, क्योंकि तुम्हारे सिरों के शोभायमान मुकुट उतार लिए गए हैं।
Jeremiah 52:9तब वे राजा को पकड़कर हमात देश के रिबला में बाबेल के राजा के पास ले गए, और वहाँ उसने उसके दण्ड की आज्ञा दी।
Lamentations 5:16हमारे सिर पर का मुकुट गिर पड़ा है; 1 हम पर हाय, क्योंकि हमने पाप किया है! 1