यिर्मयाह 13:18
राजा और राजमाता से कह, “नीचे बैठ जाओ, क्योंकि तुम्हारे सिरों के शोभायमान मुकुट उतार लिए गए हैं।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 10:3तब मूसा और हारून ने फ़िरौन के पास जाकर कहा, “इब्रियों का परमेश्वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि तू कब तक मेरे सामने दीन होने से संकोच करता रहेगा? मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे कि वे मेरी उपासना करें।
2 Kings 24:15वह यहोयाकीन को बाबेल में ले गया और उसकी माता और स्त्रियों और खोजों को और देश के बड़े लोगों को वह बन्दी बनाकर यरूशलेम से बाबेल को ले गया।
2 Chronicles 33:19और उसकी प्रार्थना और वह कैसे सुनी गई, और उसका सारा पाप और विश्वासघात और उसने दीन होने से पहले कहाँ-कहाँ ऊँचे स्थान बनवाए, और अशेरा नामक और खुदी हुई मूर्तियाँ खड़ी कराईं, यह सब होशे के वचनों में लिखा है।
Isaiah 3:26और उसके फाटकों + 3:26 उसके फाटकों: उस युग के नगरों की शहरपनाह होती थीं और नगर में प्रवेश करने के लिए मुख्य मार्गों में द्वार खुलते थे। में साँस भरना और विलाप करना होगा; और वह भूमि पर अकेली बैठी रहेगी।
Jeremiah 22:24“यहोवा की यह वाणी है: मेरे जीवन की सौगन्ध, चाहे यहोयाकीम का पुत्र यहूदा का राजा कोन्याह, मेरे दाहिने हाथ की मुहर वाली अंगूठी भी होता, तो भी मैं उसे उतार फेंकता।
Lamentations 2:10सिय्योन की पुत्री के पुरनिये भूमि पर चुपचाप बैठे हैं; 1 उन्होंने अपने सिर पर धूल उड़ाई और टाट का फेंटा बाँधा है; 1 यरूशलेम की कुमारियों ने अपना-अपना सिर भूमि तक झुकाया है। 1