Ezekiel 21:9
“हे मनुष्य के सन्तान, भविष्यद्वाणी करके कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देख, सान चढ़ाई हुई तलवार, और झलकाई हुई तलवार!
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
8फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
Cross References
Deuteronomy 32:41इसलिए यदि मैं बिजली की तलवार पर सान धरकर झलकाऊँ, 1 और न्याय अपने हाथ में ले लूँ, तो अपने द्रोहियों से बदला लूँगा, 1 और अपने बैरियों को बदला दूँगा। 1
Job 20:25वह उस तीर को खींचकर अपने पेट से निकालेगा, 1 उसकी चमकीली नोंक उसके पित्त से होकर निकलेगी, 1 भय उसमें समाएगा। 1
Isaiah 27:1उस समय यहोवा अपनी कड़ी, बड़ी, और दृढ़ तलवार से लिव्यातान नामक वेग और टेढ़े चलनेवाले सर्प को दण्ड देगा, और जो अजगर समुद्र में रहता है उसको भी घात करेगा।
Isaiah 66:16क्योंकि यहोवा सब प्राणियों का न्याय आग से और अपनी तलवार से करेगा; और यहोवा के मारे हुए बहुत होंगे।
Jeremiah 15:2और यदि वे तुझ से पूछें ‘हम कहाँ निकल जाएँ?’ तो कहना ‘यहोवा यह कहता है, जो मरनेवाले हैं, वे मरने को चले जाएँ, जो तलवार से मरनेवाले हैं, वे तलवार से मरने को; जो अकाल से मरनेवाले हैं, वे आकाल से मरने को, और जो बन्दी बननेवाले हैं, वे बँधुआई में चले जाएँ।’ (प्रका. 13:10)
Ezekiel 21:3प्रभु यहोवा यह कहता है, देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ, और अपनी तलवार म्यान में से खींचकर तुझ में से धर्मी और अधर्मी दोनों को नाश करूँगा।