एज्रा 10:2
तब यहीएल + 10:2 यहीएल: यह उनमें से एक था जिसने मूर्तिपूजक स्त्री से विवाह किया था। (एज्रा 10:26) और शकन्याह बुराई ले आया था। का पुत्र शकन्याह जो एलाम के वंश में का था, एज्रा से कहने लगा, “हम लोगों ने इस देश के लोगों में से अन्यजाति स्त्रियाँ ब्याह कर अपने परमेश्वर का विश्वासघात तो किया है, परन्तु इस दशा में भी इस्राएल के लिये आशा है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 34:12इसलिए सावधान रहना कि जिस देश में तू जानेवाला है उसके निवासियों से वाचा न बाँधना; कहीं ऐसा न हो कि वह तेरे लिये फंदा ठहरे।
Ezra 2:31दूसरे एलाम की सन्तान बारह सौ चौवन,
Ezra 9:1जब ये काम हो चुके, तब हाकिम मेरे पास आकर कहने लगे, “न तो इस्राएली लोग, न याजक, न लेवीय इस ओर के देशों के लोगों से अलग हुए; वरन् उनके से, अर्थात् कनानियों, हित्तियों, परिज्जियों, यबूसियों, अम्मोनियों, मोआबियों, मिस्रियों और एमोरियों के से घिनौने काम + 9:1 घिनौने काम: अन्तर्जातीय विवाह ने परमेश्वर के लोगों को मूर्तिपूजा से मिला दिया था। इसे घृणित कार्य कहते थे, जिसकी अनिवार्यता व्यवस्था में थी और धर्म की पवित्रता के लिये यह आवश्यक था। (1 राजा.11:2) करते हैं।
Ezra 10:26एलाम की सन्तान में से मत्तन्याह, जकर्याह, यहीएल अब्दी, यरेमोत और एलिय्याह।
Nehemiah 7:12एलाम की सन्तान बारह सौ चौवन,
Nehemiah 13:27तो क्या हम तुम्हारी सुनकर, ऐसी बड़ी बुराई करें कि अन्यजाति की स्त्रियों से विवाह करके अपने परमेश्वर के विरुद्ध पाप करें?”