उत्पत्ति 11:8
इस प्रकार यहोवा ने उनको वहाँ से सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया + 11:8 फैला दिया: वे एक दूसरे की भाषा को समझ नहीं पा रहे थे, उन्होंने व्यवहारिक रूप से अपने आपको एक दूसरे से अलग महसूस किया। बातचीत और कार्य में एक होना अब असंभव हो गया था।; और उन्होंने उस नगर का बनाना छोड़ दिया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
7इसलिए आओ, हम उतरकर उनकी भाषा में बड़ी गड़बड़ी डालें, कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ सकें।”
Cross References
Genesis 10:5इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बँट गए कि वे भिन्न-भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए। 1 हाम के वंशज
Genesis 10:32नूह के पुत्रों के घराने ये ही है: और उनकी जातियों के अनुसार उनकी वंशावलियाँ ये ही हैं; और जल-प्रलय के पश्चात् पृथ्वी भर की जातियाँ इन्हीं में से होकर बँट गईं।
Genesis 11:9इस कारण उस नगर का नाम बाबेल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, वह यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया। 1 शेम से तेरह तक की वंशावली
Deuteronomy 32:8जब परमप्रधान ने एक-एक जाति को निज-निज भाग बाँट दिया, 1 और आदमियों को अलग-अलग बसाया, 1 तब उसने देश-देश के लोगों की सीमाएँ इस्राएलियों की गिनती के अनुसार ठहराई। (प्रेरि. 17:26) 1
Luke 1:51उसने अपना भुजबल दिखाया, 1 और जो अपने मन में घमण्ड करते थे, 1 उन्हें तितर-बितर किया। (2 शमू. 22:28, भज. 89:10) 1