लूका 1:51
उसने अपना भुजबल दिखाया, 1 और जो अपने मन में घमण्ड करते थे, 1 उन्हें तितर-बितर किया। (2 शमू. 22:28, भज. 89:10) 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
50और उसकी दया उन पर, 1 जो उससे डरते हैं, 1 पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है। (भज. 103:17) 1
Cross References
Genesis 8:21इस पर यहोवा ने सुखदायक सुगन्ध पाकर सोचा, “मनुष्य के कारण मैं फिर कभी भूमि को श्राप न दूँगा, यद्यपि मनुष्य के मन में बचपन से जो कुछ उत्पन्न होता है वह बुरा ही होता है; तो भी जैसा मैंने सब जीवों को अब मारा है, वैसा उनको फिर कभी न मारूँगा।
Exodus 15:9शत्रु ने कहा था, 1 मैं पीछा करूँगा, मैं जा पकड़ूँगा, 1 मैं लूट के माल को बाँट लूँगा, 1 उनसे मेरा जी भर जाएगा। 1 मैं अपनी तलवार खींचते ही अपने हाथ से उनको नाश कर डालूँगा। 1
Deuteronomy 4:34फिर क्या परमेश्वर ने और किसी जाति को दूसरी जाति के बीच से निकालने को कमर बाँधकर परीक्षा, और चिन्ह, और चमत्कार, और युद्ध, और बलवन्त हाथ, और बढ़ाई हुई भुजा से ऐसे बड़े भयानक काम किए, जैसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने मिस्र में तुम्हारे देखते किए?
1 Samuel 2:3फूलकर अहंकार की ओर बातें मत करो, 1 और अंधेर की बातें तुम्हारे मुँह से न निकलें; 1 क्योंकि यहोवा ज्ञानी परमेश्वर है, 1 और कामों को तौलनेवाला है। 1
Job 40:9क्या तेरा बाहुबल परमेश्वर के तुल्य है? + 40:9 क्या तेरा बाहुबल परमेश्वर के तुल्य है?: बाहुबल अर्थात् शक्ति; अय्यूब क्या अपनी शक्ति की तुलना परमेश्वर की सर्वशक्ति से करने का साहस करेगा? 1 क्या तू उसके समान शब्द से गरज सकता है? 1
Psalms 33:10यहोवा जाति-जाति की युक्ति को 1 व्यर्थ कर देता है; 1 वह देश-देश के लोगों की कल्पनाओं 1 को निष्फल करता है। 1