उत्पत्ति 16:11
और यहोवा के दूत ने उससे कहा, “देख तू गर्भवती है, और पुत्र जनेगी; तू उसका नाम इश्माएल + 16:11 इश्माएल: अर्थात् “परमेश्वर सुनता है” रखना; क्योंकि यहोवा ने तेरे दुःख का हाल सुन लिया है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 21:17परमेश्वर ने उस लड़के की सुनी + 21:17 परमेश्वर ने उस लड़के की सुनी: परमेश्वर उस लड़के की पुकार सुनता है, जिसकी प्यास की तड़प अपनी माँ से अधिक थी। स्वर्गदूत को भेजा गया, जिसने साधारण शब्दों से हागार को प्रोत्साहित किया और उसे निर्देश दिया।; और उसके दूत ने स्वर्ग से हागार को पुकारकर कहा, “हे हागार, तुझे क्या हुआ? मत डर; क्योंकि जहाँ तेरा लड़का है वहाँ से उसकी आवाज परमेश्वर को सुन पड़ी है।
Genesis 41:51और यूसुफ ने अपने जेठे का नाम यह कहकर मनश्शे रखा, कि ‘परमेश्वर ने मुझसे मेरा सारा क्लेश, और मेरे पिता का सारा घराना भुला दिया है।’
Exodus 3:7फिर यहोवा ने कहा, “मैंने अपनी प्रजा के लोग जो मिस्र में हैं उनके दुःख को निश्चय देखा है, और उनकी जो चिल्लाहट परिश्रम करानेवालों के कारण होती है उसको भी मैंने सुना है, और उनकी पीड़ा पर मैंने चित्त लगाया है;
1 Samuel 1:20तब हन्ना गर्भवती हुई और समय पर उसके एक पुत्र हुआ, और उसका नाम शमूएल + 1:20 शमूएल: अर्थात् परमेश्वर ने सुन ली: क्योंकि वह प्रार्थना के उत्तर में उत्पन्न हुआ था। रखा, क्योंकि वह कहने लगी, “मैंने यहोवा से माँगकर इसे पाया है।”
Psalms 22:24क्योंकि उसने दुःखी को तुच्छ नहीं जाना 1 और न उससे घृणा करता है, 1 यहोवा ने उससे अपना मुख नहीं छिपाया; 1 पर जब उसने उसकी दुहाई दी, तब उसकी सुन ली। 1
Matthew 1:21वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु + 1:21 यीशु: उद्धारकर्ता रखना, क्योंकि वह अपने लोगों का उनके पापों से उद्धार करेगा।”