Genesis 20:2
और अब्राहम अपनी पत्नी सारा के विषय में कहने लगा, “वह मेरी बहन है,” इसलिए गरार के राजा अबीमेलेक ने दूत भेजकर सारा को बुलवा लिया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
1फिर अब्राहम वहाँ से निकलकर दक्षिण देश में आकर कादेश और शूर के बीच में ठहरा, और गरार में रहने लगा।
Cross References
Genesis 12:13अतः यह कहना, ‘मैं उसकी बहन हूँ,’ जिससे तेरे कारण मेरा कल्याण हो और मेरा प्राण तेरे कारण बचे।”
Genesis 20:12इसके अतिरिक्त सचमुच वह मेरी बहन है, वह मेरे पिता की बेटी तो है पर मेरी माता की बेटी नहीं; फिर वह मेरी पत्नी हो गई।
Genesis 26:7जब उस स्थान के लोगों ने उसकी पत्नी के विषय में पूछा, तब उसने यह सोचकर कि यदि मैं उसको अपनी पत्नी कहूँ, तो यहाँ के लोग रिबका के कारण जो परम सुन्दरी है + 26:7 जो परम सुन्दरी है: इसहाक नाटक करता है कि रिबका उसकी बहन है, क्योंकि उस स्थान के लोग उसकी सुन्दरता से मोहित थे। इसलिए उसे लगता है कि यदि उसने यह बताया कि वह उसकी पत्नी है तो उसकी जान को खतरा है। मुझ को मार डालेंगे, उत्तर दिया, “वह तो मेरी बहन है।”
2 Chronicles 19:2तब हनानी नामक दर्शी का पुत्र येहू यहोशापात राजा से भेंट करने को निकला और उससे कहने लगा, “क्या दुष्टों की सहायता करनी + 19:2 दुष्टों की सहायता करनी: आहाब एक मूर्तिपूजक था वह राज्य में झूठा धर्म लाया जो नया तो था परन्तु अत्यधिक पतित था। इसी कारण यहोशापात उससे सम्बंधित विच्छेद करने पर विपक्ष हुआ। और यहोवा के बैरियों से प्रेम रखना चाहिये? इस काम के कारण यहोवा की ओर से तुझ पर क्रोध भड़का है।
2 Chronicles 32:31तो भी जब बाबेल के हाकिमों ने उसके पास उसके देश में किए हुए अद्भुत कामों के विषय पूछने को दूत भेजे तब परमेश्वर ने उसको इसलिए छोड़ दिया, कि उसको परखकर उसके मन का सारा भेद जान ले। 1 हिजकिय्याह की मृत्यु
Proverbs 24:16क्योंकि धर्मी चाहे सात बार गिरे तो भी उठ खड़ा होता है; 1 परन्तु दुष्ट लोग विपत्ति में गिरकर पड़े ही रहते हैं। 1