Proverbs 24:16
क्योंकि धर्मी चाहे सात बार गिरे तो भी उठ खड़ा होता है; 1 परन्तु दुष्ट लोग विपत्ति में गिरकर पड़े ही रहते हैं। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
For a just man falleth seven times, and riseth up again: but the wicked shall fall into mischief.
In Context
17जब तेरा शत्रु गिर जाए तब तू आनन्दित न हो, 1 और जब वह ठोकर खाए, तब तेरा मन मगन न हो। 1
Cross References
Numbers 32:23और यदि तुम ऐसा न करो, तो यहोवा के विरुद्ध पापी ठहरोगे; और जान रखो कि तुम को तुम्हारा पाप लगेगा + 32:23 तुम को तुम्हारा पाप लगेगा: मूसा के कहने का अर्थ था कि उनका पाप अन्ततः अपने साथ दण्ड भी लाएगा। ।
1 Samuel 31:4तब शाऊल ने अपने हथियार ढोनेवाले से कहा, “अपनी तलवार खींचकर मुझे भोंक दे, ऐसा न हो कि वे खतनारहित लोग आकर मुझे भोंक दें, और मेरा ठट्ठा करें।” परन्तु उसके हथियार ढोनेवाले ने अत्यन्त भय खाकर ऐसा करने से इन्कार किया। तब शाऊल अपनी तलवार खड़ी करके उस पर गिर पड़ा।
Job 5:19वह तुझे छः विपत्तियों से छुड़ाएगा + 5:19 वह तुझे छः विपत्तियों से छुड़ाएगा: यहाँ छः का आंकड़ा अनन्त संख्या का बोधक है अर्थात् वह अनेक विपत्तियों में साथ देगा। ; वरन् 1 सात से भी तेरी कुछ हानि न होने पाएगी। 1
Psalms 34:19धर्मी पर बहुत सी विपत्तियाँ पड़ती तो हैं, 1 परन्तु यहोवा उसको उन सबसे 1 मुक्त करता है। (नीति. 24:16, 2 तीमु. 3:11) 1
Psalms 52:5निश्चय परमेश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; 1 वह तुझे पकड़कर तेरे डेरे से निकाल देगा; 1 और जीवितों के लोक से तुझे उखाड़ डालेगा। (सेला) 1
Proverbs 13:21विपत्ति पापियों के पीछे लगी रहती है, 1 परन्तु धर्मियों को अच्छा फल मिलता है। 1