उत्पत्ति 22:15
फिर यहोवा के दूत ने दूसरी बार स्वर्ग से अब्राहम को पुकारकर कहा,
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And the angel of the LORD called unto Abraham out of heaven the second time,
In Context
Cross References
Genesis 16:10और यहोवा के दूत ने उससे कहा, “ मैं तेरे वंश को बहुत बढ़ाऊँगा + 16:10 मैं तेरे वंश को बहुत बढ़ाऊँगा: परमेश्वर ने हागार को बहुत से वंशज देने की प्रतिज्ञा की। उसने “इश्माएल” को जन्म दिया, जिसका अर्थ है परमेश्वर सुनता है। , यहाँ तक कि बहुतायत के कारण उसकी गिनती न हो सकेगी।”
Genesis 31:11तब परमेश्वर के दूत ने स्वप्न में मुझसे कहा, ‘हे याकूब,’ मैंने कहा, ‘क्या आज्ञा।’
Exodus 3:2और परमेश्वर के दूत + 3:2 परमेश्वर के दूत: मूसा ने जो देखा वह झाड़ी में आग की लौ थी, और उसे उसमें परमेश्वर की उपस्थिति का बोध हुआ। ने एक कँटीली झाड़ी के बीच आग की लौ में उसको दर्शन दिया; और उसने दृष्टि उठाकर देखा कि झाड़ी जल रही है, पर भस्म नहीं होती। (मर. 12:26, लूका 20:37)
Isaiah 45:23मैंने अपनी ही शपथ खाई, धार्मिकता के अनुसार मेरे मुख से यह वचन निकला है और वह नहीं टलेगा, ‘प्रत्येक घुटना मेरे सम्मुख झुकेगा और प्रत्येक के मुख से मेरी ही शपथ खाई जाएगी।’ (इब्रा. 6:13, रोम. 14:11, फिलि. 2:10,11)
Zechariah 12:8उस दिन यहोवा यरूशलेम के निवासियों को मानो ढाल से बचा लेगा, और उस समय उनमें से जो ठोकर खानेवाला हो वह दाऊद के समान होगा; और दाऊद का घराना परमेश्वर के समान होगा, अर्थात् यहोवा के उस दूत के समान जो उनके आगे-आगे चलता था।
Hebrews 6:13और परमेश्वर ने अब्राहम को प्रतिज्ञा देते समय + 6:13 परमेश्वर ने अब्राहम को प्रतिज्ञा देते समय: कि वह उसे आशीष देगा, और उसके वंश को आकाश के तारे के रूप में बढ़ाएगा। (उत्प 22: 16-17) जबकि शपथ खाने के लिये किसी को अपने से बड़ा न पाया, तो अपनी ही शपथ खाकर कहा,