Genesis 29:2
और उसने दृष्टि करके क्या देखा, कि मैदान में एक कुआँ है, और उसके पास भेड़-बकरियों के तीन झुण्ड बैठे हुए हैं; क्योंकि जो पत्थर उस कुएँ के मुँह पर धरा रहता था, जिसमें से झुण्डों को जल पिलाया जाता था, वह भारी था।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
1फिर याकूब ने अपना मार्ग लिया, और पूर्वियों के देश में आया।
Cross References
Genesis 24:11और उसने ऊँटों को नगर के बाहर एक कुएँ के पास बैठाया। वह संध्या का समय था, जिस समय स्त्रियाँ जल भरने के लिये निकलती हैं।
Exodus 2:15जब फ़िरौन ने यह बात सुनी तब मूसा को घात करने की योजना की। तब मूसा फ़िरौन के सामने से भागा, और मिद्यान देश में जाकर रहने लगा; और वह वहाँ एक कुएँ के पास बैठ गया। (इब्रा. 11:27)
Song of Solomon 1:6मुझे इसलिए न घूर कि मैं साँवली हूँ, 1 क्योंकि मैं धूप से झुलस गई। 1 मेरी माता के पुत्र मुझसे अप्रसन्न थे, 1 उन्होंने मुझ को दाख की बारियों की रखवालिन बनाया; 1 परन्तु मैंने अपनी निज दाख की बारी + 1:6 अपनी निज दाख की बारी: यह उसकी और से उसकी सुन्दरता की उपमा है। की रखवाली नहीं की! 1
John 4:6और याकूब का कुआँ भी वहीं था। यीशु मार्ग का थका हुआ उस कुएँ पर ऐसे ही बैठ गया। और यह बात दोपहर के समय हुई।
Revelation 7:17क्योंकि मेम्ना जो सिंहासन के बीच में है, उनकी रखवाली करेगा; 1 और उन्हें जीवनरूपी जल के सोतों के पास ले जाया करेगा, 1 और परमेश्वर उनकी आँखों से सब आँसू पोंछ डालेगा।” (भज. 23:1, भज. 23:2, यशा. 25:8)