उत्पत्ति 31:36
तब याकूब क्रोधित होकर लाबान से झगड़ने लगा, और कहा, “मेरा क्या अपराध है? मेरा क्या पाप है, कि तूने इतना क्रोधित होकर मेरा पीछा किया है?
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 34:7याकूब के पुत्र यह सुनते ही मैदान से बहुत उदास और क्रोधित होकर आए; क्योंकि शेकेम ने याकूब की बेटी के साथ कुकर्म करके इस्राएल के घराने से मूर्खता का ऐसा काम किया था, जिसका करना अनुचित था।
Numbers 16:15तब मूसा का कोप बहुत भड़क उठा, और उसने यहोवा से कहा, “उन लोगों की भेंट की ओर दृष्टि न कर। मैंने तो उनसे एक गदहा भी नहीं लिया, और न उनमें से किसी की हानि की है।”
2 Kings 13:19और परमेश्वर के जन ने उस पर क्रोधित होकर कहा + 13:19 परमेश्वर के जन ने उस पर क्रोधित होकर कहा: परमेश्वर इस्राएल को सीरिया पर पूर्ण विजय देना चाहता था परन्तु योआश ने परमेश्वर की प्रतिज्ञा को पूर्णता में स्वीकार न करके परमेश्वर की कृपा पर रोक लगाई जिसका परिणाम यह हुआ कि वह मूल प्रतिज्ञा पूरी नहीं हो पाई। , “तुझे तो पाँच छः बार मारना चाहिये था। ऐसा करने से तो तू अराम को यहाँ तक मारता कि उनका अन्त कर डालता, परन्तु अब तू उन्हें तीन ही बार मारेगा।”
Mark 3:5और उसने उनके मन की कठोरता से उदास होकर, उनको क्रोध से चारों ओर देखा, और उस मनुष्य से कहा, “अपना हाथ बढ़ा।” उसने बढ़ाया, और उसका हाथ अच्छा हो गया।
James 1:19हे मेरे प्रिय भाइयों, यह बात तुम जान लो, हर एक मनुष्य सुनने के लिये तत्पर और बोलने में धीर और क्रोध में धीमा हो।