उत्पत्ति 31:42
मेरे पिता का परमेश्वर अर्थात् अब्राहम का परमेश्वर, जिसका भय इसहाक भी मानता है, यदि मेरी ओर न होता, तो निश्चय तू अब मुझे खाली हाथ जाने देता। मेरे दुःख और मेरे हाथों के परिश्रम को देखकर परमेश्वर ने बीती हुई रात में तुझे डाँटा।” 1 याकूब और लाबान के बीच समझौता
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 16:11और यहोवा के दूत ने उससे कहा, “देख तू गर्भवती है, और पुत्र जनेगी; तू उसका नाम इश्माएल + 16:11 इश्माएल: अर्थात् “परमेश्वर सुनता है” रखना; क्योंकि यहोवा ने तेरे दुःख का हाल सुन लिया है।
Genesis 27:33तब इसहाक ने अत्यन्त थरथर काँपते हुए कहा, “फिर वह कौन था जो अहेर करके मेरे पास ले आया था, और मैंने तेरे आने से पहले सब में से कुछ कुछ खा लिया और उसको आशीर्वाद दिया? वरन् उसको आशीष लगी भी रहेगी + 27:33 उसको आशीष लगी भी रहेगी: वह जानता था कि माता-पिता की आशीषें, माता-पिता के झुकाव से नहीं बल्कि परमेश्वर के आत्मा से उसकी इच्छानुसार निकलती है और इसलिए जब वे दे दी गईं तो उन्हें वापस नहीं लिया जा सकता।।”
Genesis 31:5“तुम्हारे पिता के चेहरे से मुझे समझ पड़ता है, कि वह तो मुझे पहले के समान अब नहीं देखता; पर मेरे पिता का परमेश्वर मेरे संग है।
Genesis 31:24तब परमेश्वर ने रात के स्वप्न में अरामी लाबान के पास आकर कहा, “सावधान रह, तू याकूब से न तो भला कहना और न बुरा।”
Genesis 31:53अब्राहम और नाहोर और उनके पिता; तीनों का जो परमेश्वर है, वही हम दोनों के बीच न्याय करे।” तब याकूब ने उसकी शपथ खाई जिसका भय उसका पिता इसहाक मानता था।
Deuteronomy 15:13और जब तू उसको स्वतंत्र करके अपने पास से जाने दे तब उसे खाली हाथ न जाने देना;