Genesis 35:4
इसलिए जितने पराए देवता उनके पास थे, और जितने कुण्डल उनके कानों में थे, उन सभी को उन्होंने याकूब को दिया; और उसने उनको उस बांज वृक्ष के नीचे, जो शेकेम के पास है, गाड़ दिया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 32:2हारून ने उनसे कहा, “तुम्हारी स्त्रियों और बेटे बेटियों के कानों में सोने की जो बालियाँ हैं उन्हें उतारो, और मेरे पास ले आओ।”
Deuteronomy 7:5उन लोगों से ऐसा बर्ताव करना, कि उनकी वेदियों को ढा देना, उनकी लाठों को तोड़ डालना, उनकी अशेरा नामक मूर्तियों को काट काटकर गिरा देना, और उनकी खुदी हुई मूर्तियों को आग में जला देना।
Joshua 24:25तब यहोशू ने उसी दिन उन लोगों से वाचा बँधाई + 24:25 उन लोगों से वाचा बँधाई: अर्थात् उसने सीनै पर्वत पर बाँधी गई वाचा को दोहराया एवं नए रूप से अंगीकार करवाया जैसे मूसा ने पहले किया था (व्यव. 29:1) , और शेकेम में उनके लिये विधि और नियम ठहराया।
Judges 8:24फिर गिदोन ने उनसे कहा, “मैं तुम से कुछ माँगता हूँ; अर्थात् तुम मुझ को अपनी-अपनी लूट में की बालियाँ + 8:24 बालियाँ: बालियां वास्तव में नथ थी। पूर्वी देशों में नथ पहनना प्रचलित था। दो। (वे तो इश्माएली थे, इस कारण उनकी बालियाँ सोने की थीं।)”
Isaiah 2:20उस दिन लोग अपनी चाँदी-सोने की मूरतों को जिन्हें उन्होंने दण्डवत् करने के लिये बनाया था, छछून्दरों और चमगादड़ों के आगे फेकेंगे,
Hosea 2:13वे दिन जिनमें वह बाल देवताओं के लिये धूप जलाती, और नत्थ और हार पहने अपने यारों के पीछे जाती और मुझ को भूले रहती थी, उन दिनों का दण्ड मैं उसे दूँगा, यहोवा की यही वाणी है। 1 परमेश्वर की उसके लोगों पर दया