हाग्गै 2:22
और मैं राज्य- राज्य की गद्दी को उलट दूँगा; मैं अन्यजातियों के राज्य-राज्य का बल तोड़ूँगा, और रथों को चढ़वैयों समेत उलट दूँगा; और घोड़ों समेत सवार हर एक अपने भाई + 2:22 भाई साथी सैनिक की तलवार से गिरेंगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 14:17और सुन, मैं आप मिस्रियों के मन को कठोर करता हूँ, और वे उनका पीछा करके समुद्र में घुस पड़ेंगे, तब फ़िरौन और उसकी सेना, और रथों, और सवारों के द्वारा मेरी महिमा होगी।
Exodus 15:4फ़िरौन के रथों और सेना को उसने समुद्र में डाल दिया; 1 और उसके उत्तम से उत्तम रथी लाल समुद्र में डूब गए। 1
Judges 7:22और उन्होंने तीन सौ नरसिंगों को फूँका, और यहोवा ने एक-एक पुरुष की तलवार उसके संगी पर और सब सेना पर चलवाई; तो सेना के लोग सरेरा की ओर बेतशित्ता तक और तब्बात के पास के आबेल-महोला तक भाग गए।
2 Chronicles 15:6जाति से जाति और नगर से नगर चूर किए जाते थे, क्योंकि परमेश्वर विभिन्न प्रकार का कष्ट देकर उन्हें घबरा देता था। (मत्ती 24:7)
Psalms 46:9वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटाता है; 1 वह धनुष को तोड़ता, और भाले को दो टुकड़े कर डालता है, 1 और रथों को आग में झोंक देता है! 1
Isaiah 9:19सेनाओं के यहोवा के रोष के मारे यह देश जलाया गया है, और ये लोग आग की ईंधन के समान हैं; वे आपस में एक दूसरे से दया का व्यवहार नहीं करते।