The Bible Software
bible.software › इब्रानियों › इब्रानियों 10 › इब्रानियों 10:22

इब्रानियों 10:22

तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक का दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलवाकर परमेश्वर के समीप जाएँ + 10:22 परमेश्वर के समीप जाएँ: अटूट विश्वास के साथ प्रार्थना और स्तुति में, परमेश्वर में विश्वास की परिपूर्णता के साथ, जो सन्देह के लिये कोई जगह नहीं छोड़ता।। (इफि. 5:26, 1 पत. 3:21, यहे. 36:25)

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

Let us draw near with a true heart in full assurance of faith, having our hearts sprinkled from an evil conscience, and our bodies washed with pure water.

In Context

21और इसलिए कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है।

23और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहें; क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य है।

Read all of इब्रानियों 10

Cross References

Leviticus 8:6फिर मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को समीप ले जाकर जल से नहलाया + 8:6 जल से नहलाया: मूसा ने उनका पूर्ण स्नान करवाया, केवल हाथ-पैर नहीं जैसे वे दैनिक सेवा में करते थे। ।

Numbers 8:7उन्हें शुद्ध करने के लिये तू ऐसा कर, कि पावन करनेवाला जल + 8:7 पावन करनेवाला जल: पाप शोधन का जल नि:सन्देह पवित्रस्थान के हो दे से लिया गया जो मिलापवाले तम्बू में सेवा हेतु प्रवेश करने से पूर्व पुरोहितों द्वारा शोधन के लिए काम में लिया जाता था। उन पर छिड़क दे, फिर वे सर्वांग मुँण्ड़न कराएँ, और वस्त्र धोएँ, और वे अपने को शुद्ध करें।

1 Kings 15:3वह वैसे ही पापों की लीक पर चलता रहा जैसे उसके पिता ने उससे पहले किए थे और उसका मन अपने परमेश्वर यहोवा की ओर अपने परदादा दाऊद के समान पूरी रीति से सिद्ध न था;

1 Chronicles 28:9“हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जाँचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है। यदि तू उसकी खोज में रहे, तो वह तुझको मिलेगा; परन्तु यदि तू उसको त्याग दे तो वह सदा के लिये तुझको छोड़ देगा।

Psalms 9:1हे यहोवा परमेश्वर मैं अपने पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा; 1 मैं तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूँगा। 1

Psalms 51:10हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर + 51:10 मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर: यह शब्द वास्तव में सृजन कार्य को दर्शाने के लिए प्रयोग किया गया है, अर्थात् किसी को जो नहीं है अस्तित्व में लाना।, 1 और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नये सिरे से उत्पन्न कर। 1

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)聖書 (日本語)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)

Study इब्रानियों 10:22

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeAlbert BarnesJohn WesleyJohn CalvinScofieldWilliam BurkittFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← इब्रानियों 10:21इब्रानियों 10इब्रानियों 10:23 →