Hebrews 13:6
इसलिए हम बेधड़क होकर कहते हैं, “प्रभु, मेरा सहायक है; मैं न डरूँगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?” (भज. 118:6, भज. 27:1)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
So that we may boldly say, The Lord is my helper, and I will not fear what man shall do unto me.
In Context
Cross References
Exodus 18:4और दूसरे का नाम उसने यह कहकर एलीएजेर + 18:4 एलीएजेर: अर्थात् “परमेश्वर मेरा सहायक है” रखा, “मेरे पिता के परमेश्वर ने मेरा सहायक होकर मुझे फ़िरौन की तलवार से बचाया।”
Deuteronomy 33:29हे इस्राएल, तू क्या ही धन्य है! 1 हे यहोवा से उद्धार पाई हुई प्रजा, तेरे तुल्य कौन है? 1 वह तो तेरी सहायता के लिये ढाल, 1 और तेरे प्रताप के लिये तलवार है; 1 तेरे शत्रु तुझे सराहेंगे, 1 और तू उनके ऊँचे स्थानों को रौंदेगा।”
Psalms 18:1हे यहोवा, हे मेरे बल, मैं तुझ से प्रेम करता हूँ। 1
Psalms 27:9अपना मुख मुझसे न छिपा। 1 अपने दास को क्रोध करके न हटा, 1 तू मेरा सहायक बना है। 1 हे मेरे उद्धार करनेवाले परमेश्वर मुझे त्याग न दे, और मुझे छोड़ न दे! 1
Psalms 40:17मैं तो दीन और दरिद्र हूँ, 1 तो भी प्रभु मेरी चिन्ता करता है। 1 तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; 1 हे मेरे परमेश्वर विलम्ब न कर।
Psalms 56:4परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा, 1 परमेश्वर पर मैंने भरोसा रखा है, मैं नहीं डरूँगा। 1 कोई प्राणी मेरा क्या कर सकता है? 1