Hebrews 4:13
और सृष्टि की कोई वस्तु परमेश्वर से छिपी नहीं है वरन् जिसे हमें लेखा देना है, उसकी आँखों के सामने सब वस्तुएँ खुली और प्रगट हैं। 1 हमारा महान महायाजक
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 16:7परन्तु यहोवा ने शमूएल से कहा, “न तो उसके रूप पर दृष्टि कर, और न उसके कद की ऊँचाई पर, क्योंकि मैंने उसे अयोग्य जाना है; क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है।” (मत्ती 22:18, मर. 2:8, यूह. 2:25)
2 Chronicles 6:30तो तू अपने स्वर्गीय निवास-स्थान से सुनकर क्षमा करना, और एक-एक के मन की जानकर उसकी चाल के अनुसार उसे फल देना; (तू ही तो आदमियों के मन का जाननेवाला है);
Job 26:6अधोलोक उसके सामने उघड़ा रहता है, 1 और विनाश का स्थान ढँप नहीं सकता। (भज. 139:8-11 नीति. 15:11, इब्रा. 4:13) 1
Job 38:17क्या मृत्यु के फाटक तुझ पर प्रगट हुए + 38:17 क्या मृत्यु के फाटक तुझ पर प्रगट हुए: अर्थात् भूलोक के वे फाटक जहाँ मृत्यु का राज है या मृत्युलोक में खुलनेवाले फाटक।, 1 क्या तू घोर अंधकार के फाटकों को कभी देखने पाया है? 1
Psalms 33:13यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, 1 वह सब मनुष्यों को निहारता है; 1
Psalms 90:8तूने हमारे अधर्म के कामों को अपने सम्मुख, 1 और हमारे छिपे हुए पापों को अपने मुख की ज्योति में रखा है + 90:8 तूने हमारे अधर्म के कामों को अपने सम्मुख रखा है: तूने उनको सूचीबद्ध किया है, या उन्हें दृष्टि में उभारा है हमारा विनाश करने के लिए अपने मन में एक कारण स्वरूप। । 1