इब्रानियों 8:1
अब जो बातें हम कह रहे हैं, उनमें से सबसे बड़ी बात यह है, कि हमारा ऐसा महायाजक है, जो स्वर्ग पर महामहिमन् के सिंहासन के दाहिने जा बैठा + 8:1 जो स्वर्ग पर महामहिमन् के सिंहासन के दाहिने जा बैठा: दाहिना हाथ प्रमुख सम्मान की स्थान के रूप में माना जाता था, और जब यह कहा जाता हैं कि मसीह परमेश्वर के दाहिने हाथ में है, जिसका अर्थ है वह ब्रह्मांड में सर्वोच्च सम्मान से ऊँचा किया गया।। (भज. 110:1, इब्रा. 10:12)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
2और पवित्रस्थान और उस सच्चे तम्बू का सेवक हुआ, जिसे किसी मनुष्य ने नहीं, वरन् प्रभु ने खड़ा किया था।
Cross References
1 Chronicles 29:11हे यहोवा! महिमा, पराक्रम, शोभा, सामर्थ्य और वैभव, तेरा ही है; क्योंकि आकाश और पृथ्वी में जो कुछ है, वह तेरा ही है; हे यहोवा! राज्य तेरा है, और तू सभी के ऊपर मुख्य और महान ठहरा है। (प्रका. 5:12,13)
Psalms 21:5तेरे उद्धार के कारण उसकी महिमा अधिक है; 1 तू उसको वैभव और ऐश्वर्य से आभूषित कर देता है। 1
Psalms 104:1हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! 1 हे मेरे परमेश्वर यहोवा, 1 तू अत्यन्त महान है! 1 तू वैभव और ऐश्वर्य का वस्त्र पहने हुए है, 1
Psalms 145:12कि वे मनुष्यों पर तेरे पराक्रम के काम 1 और तेरे राज्य के प्रताप की महिमा प्रगट करें। 1
Micah 5:4और वह खड़ा होकर + 5:4 वह खड़ा होकर: भविष्यद्वक्ता इस जन्म लेनेवाले राजा के व्यक्तिगत कामों की चर्चा करता जाता है। उसका अन्त नहीं होगा वह किसी पर अपना राज निर्भर नहीं करेगा परन्तु उसे स्वयं सम्भालेगा। यहोवा की दी हुई शक्ति से, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम के प्रताप से, उनकी चरवाही करेगा। और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि अब वह पृथ्वी की छोर तक महान ठहरेगा।
Colossians 3:1तो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहाँ मसीह विद्यमान है और परमेश्वर के दाहिनी ओर विराजमान है। (मत्ती 6:20)