इब्रानियों 8:10
फिर प्रभु कहता है, 1 कि जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बाँधूँगा, वह यह है, 1 कि मैं अपनी व्यवस्था को उनके मनों में डालूँगा, 1 और उसे उनके हृदय पर लिखूँगा, 1 और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा, 1 और वे मेरे लोग ठहरेंगे। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 19:5इसलिए अब यदि तुम निश्चय मेरी मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब लोगों में से तुम ही मेरा निज धन ठहरोगे; समस्त पृथ्वी तो मेरी है।
Exodus 24:7तब वाचा की पुस्तक + 24:7 वाचा की पुस्तक: इससे पहले लोगों पर लहू झिड़का जाता उन्हें वाचा की पुस्तक को सुनकर अपनी सहमति को दोहराना था। को लेकर लोगों को पढ़ सुनाया; उसे सुनकर उन्होंने कहा, “जो कुछ यहोवा ने कहा है उस सब को हम करेंगे, और उसकी आज्ञा मानेंगे।”
Exodus 34:27और यहोवा ने मूसा से कहा, “ये वचन लिख ले; क्योंकि इन्हीं वचनों के अनुसार मैं तेरे और इस्राएल के साथ वाचा बाँधता हूँ।”
Song of Solomon 2:16मेरा प्रेमी मेरा है और मैं उसकी हूँ, 1 वह अपनी भेड़-बकरियाँ सोसन फूलों के बीच में चराता है + 2:16 सोसन फूलों के बीच में चराता है: वह उपयुक्त स्थानों तथा उदारता एवं सुन्दरता के मध्य अपना पेशा चलाता है।। 1
Jeremiah 31:1“उन दिनों में मैं सारे इस्राएली कुलों का परमेश्वर ठहरूँगा और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, यहोवा की यही वाणी है।”
Jeremiah 32:38और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा (2 कुरि. 6:16)