होशे 10:8
आवेन के ऊँचे स्थान जो इस्राएल के पाप हैं, वे नाश होंगे। उनकी वेदियों पर झड़बेरी, पेड़ और ऊँटकटारे उगेंगे; और उस समय लोग पहाड़ों से कहने लगेंगे, हमको छिपा लो, और टीलों से कि हम पर गिर पड़ो। (लूका 23:30, प्रका. 9:6)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 9:21और मैंने वह बछड़ा जिसे बनाकर तुम पापी हो गए थे लेकर, आग में डालकर फूँक दिया; और फिर उसे पीस-पीसकर ऐसा चूर चूरकर डाला कि वह धूल के समान जीर्ण हो गया; और उसकी उस राख को उस नदी में फेंक दिया जो पर्वत से निकलकर नीचे बहती थी।
1 Kings 12:30और यह बात पाप का कारण हुई + 12:30 और यह बात पाप का कारण हुई: अर्थात् रहबाम का यह कार्य इस्राएल के लिये पाप करने का अवसर बना। ; क्योंकि लोग उनमें से एक के सामने दण्डवत् करने को दान तक जाने लगे।
1 Kings 13:34यह बात यारोबाम के घराने का पाप + 13:34 पाप: चेतावनी के बाद भी यारोबाम द्वारा ऐसा करते रहना उचित नहीं था, और उसे परमेश्वर का दण्ड मिला। यारोबाम ही नहीं उसका सम्पूर्ण परिवार नष्ट हो गया। ठहरी, इस कारण उसका विनाश हुआ, और वह धरती पर से नाश किया गया।
2 Kings 23:15फिर बेतेल में जो वेदी थी, और जो ऊँचा स्थान नबात के पुत्र यारोबाम ने बनाया था, जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उस वेदी और उस ऊँचे स्थान को उसने ढा दिया, और ऊँचे स्थान को फूँककर बुकनी कर दिया और अशेरा को फूँक दिया।
2 Chronicles 34:5उनके पुजारियों की हड्डियाँ उसने उन्हीं की वेदियों पर जलाईं। अतः उसने यहूदा और यरूशलेम को शुद्ध किया।
Isaiah 2:21और जब यहोवा पृथ्वी को कम्पित करने के लिये उठेगा तब वे उसके भय के कारण और उसके प्रताप के मारे चट्टानों की दरारों और पहाड़ियों के छेदों में घुसेंगे।