यशायाह 19:3
और मिस्रियों की बुद्धि मारी जाएगी + 19:3 मिस्रियों की बुद्धि मारी जाएगी: वे आन्तरिक झगड़ों और विरोधों के कारण क्षीण हो जाएगे और उनके पास मुक्ति की आशा न दिखाई देगी और अव्यवस्था के अन्त होने की चिन्ता में वे अपने देवी-देवताओं की शरण लेंगे। और मैं उनकी युक्तियों को व्यर्थ कर दूँगा; और वे अपनी मूरतों के पास और ओझों और फुसफुसानेवाले टोन्हों के पास जा जाकर उनसे पूछेंगे;
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 25:37सवेरे को जब नाबाल का नशा उतर गया, तब उसकी पत्नी ने उसे सारा हाल कह सुनाया, तब उसके मन का हियाव जाता रहा, और वह पत्थर सा सुन्न हो गया + 25:37 वह पत्थर सा सुन्न हो गया: सम्भवत: सुनकर उसके आक्रोश के कारण उसे लकवा मार गया जिसका कारण था पिछली रात उसका पीना-खाना। दस दिन निश्चेष्ट पड़ा रहा फिर मर गया। ।
2 Samuel 17:14तब अबशालोम और सब इस्राएली पुरुषों ने कहा, “एरेकी हूशै की सम्मति अहीतोपेल की सम्मति से उत्तम है।” यहोवा ने तो अहीतोपेल की अच्छी सम्मति को निष्फल करने की ठानी थी, कि वह अबशालोम ही पर विपत्ति डाले। 1 हूशै की दाऊद को बच निकलने की चेतावनी
2 Kings 1:2अहज्याह एक जालीदार खिड़की में से, जो सामरिया में उसकी अटारी में थी, गिर पड़ा, और बीमार हो गया। तब उसने दूतों को यह कहकर भेजा, “तुम जाकर एक्रोन के बाल-जबूब + 1:2 बाल-जबूब: जिसका वास्तविक अर्थ है, मक्खियों का देवता, पूर्व के देशों में मक्खियाँ अत्यधिक भयानक महामारी लाती थीं। नामक देवता से यह पूछ आओ, कि क्या मैं इस बीमारी से बचूँगा कि नहीं?”
2 Chronicles 25:16वह उससे कह ही रहा था कि उसने उससे पूछा, “क्या हमने तुझे राजमंत्री ठहरा दिया है? चुप रह! क्या तू मरना चाहता है?” तब वह नबी यह कहकर चुप हो गया, “मुझे मालूम है कि परमेश्वर ने तेरा नाश करना ठान लिया है, क्योंकि तूने ऐसा किया है और मेरी सम्मति नहीं मानी।” 1 इस्राएल के खिलाफ अमस्याह का युद्ध
Job 5:13वह बुद्धिमानों को उनकी धूर्तता ही में फँसाता है; 1 और कुटिल लोगों की युक्ति दूर की जाती है। (1 कुरि. 3:19,20) 1
Psalms 107:27वे चक्कर खाते, और मतवालों की भाँति लड़खड़ाते हैं, 1 और उनकी सारी बुद्धि मारी जाती है। 1