Isaiah 21:6
क्योंकि प्रभु ने मुझसे यह कहा है, “जाकर एक पहरुआ खड़ा कर दे, और वह जो कुछ देखे उसे बताए।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
For thus hath the Lord said unto me, Go, set a watchman, let him declare what he seeth.
In Context
7जब वह सवार देखे जो दो-दो करके आते हों, और गदहों और ऊँटों के सवार, तब बहुत ही ध्यान देकर सुने।”
Cross References
2 Samuel 18:25जब पहरुए ने पुकारके राजा को यह बता दिया, तब राजा ने कहा, “यदि अकेला आता हो, तो सन्देशा लाता होगा।” वह दौड़ते-दौड़ते निकल आया।
Isaiah 62:6हे यरूशलेम, मैंने तेरी शहरपनाह पर पहरुए बैठाए हैं; वे दिन-रात कभी चुप न रहेंगे। हे यहोवा को स्मरण करनेवालों, चुप न रहो, (यहे. 3:17-21, इब्रा. 13:17)
Ezekiel 3:17“हे मनुष्य के सन्तान मैंने तुझे इस्राएल के घराने के लिये पहरुआ + 3:17 पहरुआ: परमेश्वर के पुरोहितों एवं सेवकों को यही कहा जाता था। यहेजकेल को विशेष करके यही पदनाम से अलग दर्शाया गया है, यहे. 33:7 पहरुआ के दो मुख्य उत्तरदायित्व थे, परमेश्वर की आज्ञा की प्रतिक्षा करना एवं आशा रखना और दूसरा अपने लोगों की चौकसी एवं देख-रेख करना। नियुक्त किया है; तू मेरे मुँह की बात सुनकर, उन्हें मेरी ओर से चेतावनी देना। (यहे. 33:7)
Habakkuk 2:1मैं अपने पहरे पर खड़ा रहूँगा, और गुम्मट पर चढ़कर ठहरा रहूँगा, और ताकता रहूँगा कि मुझसे वह क्या कहेगा? मैं अपने दिए हुए उलाहने के विषय में क्या उत्तर दूँ?