यशायाह 28:18
तब जो वाचा तुम ने मृत्यु से बाँधी है वह टूट जाएगी, और जो प्रतिज्ञा तुम ने अधोलोक से कराई वह न ठहरेगी; जब विपत्ति बाढ़ के समान बढ़ आए, तब तुम उसमें डूब ही जाओगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Isaiah 2:15सब ऊँचे गुम्मटों और सब दृढ़ शहरपनाहों पर;
Isaiah 8:8और वह यहूदा पर भी चढ़ आएगा, और बढ़ते-बढ़ते उस पर चढ़ेगा और गले तक पहुँचेगा; और हे इम्मानुएल, तेरा समस्त देश उसके पंखों के फैलने से ढँप जाएगा।” (मत्ती 1:23)
Isaiah 28:3एप्रैमी मतवालों के घमण्ड का मुकुट पाँव से लताड़ा जाएगा;
Jeremiah 2:37वहाँ से भी तू सिर पर हाथ रखे हुए ऐसे ही चली आएगी, क्योंकि जिन पर तूने भरोसा रखा है उनको यहोवा ने निकम्मा ठहराया है, और उनके कारण तू सफल न होगी।
Jeremiah 47:2“यहोवा यह कहता है कि देखो, उत्तर दिशा से उमड़नेवाली नदी + 47:2 उमड़नेवाली नदी: सेना की लाभ साझेदारी के लिए उपयोग किया गया रूपक है। देश को उस सब समेत जो उसमें है, और निवासियों समेत नगर को डुबो लेगी। तब मनुष्य चिल्लाएँगे, वरन् देश के सब रहनेवाले हाय-हाय करेंगे।
Ezekiel 13:11उन कच्ची पुताई करनेवालों से कह कि वह गिर जाएगी। क्योंकि बड़े जोर की वर्षा होगी, और बड़े-बड़े ओले भी गिरेंगे, और प्रचण्ड आँधी उसे गिराएगी।