यशायाह 30:18
तो भी यहोवा इसलिए विलम्ब करता है कि तुम पर अनुग्रह करे, और इसलिए ऊँचे उठेगा कि तुम पर दया करे। क्योंकि यहोवा न्यायी परमेश्वर है; क्या ही धन्य हैं वे जो उस पर आशा लगाए रहते हैं + 30:18 क्या ही धन्य हैं वे जो उस पर आशा लगाए रहते हैं: परमेश्वर पर अपना भरोसा रखो और यह विश्वास करो कि वो प्रगट होकर अपने राज्य को ज्यों का त्यों कर देगा। ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 32:4“ वह चट्टान है, उसका काम खरा है + 32:4 वह चट्टान है, उसका काम खरा है: परमेश्वर के वे गुण जिन्हें लागू करने का प्रयास मूसा कर रहा था अपरिवर्तनीयता एवं अभेद्यता।; 1 और उसकी सारी गति न्याय की है। 1 वह सच्चा परमेश्वर है, उसमें कुटिलता नहीं, 1 वह धर्मी और सीधा है। (रोम. 9:14) 1
Job 35:14तो तू क्यों कहता है, कि वह मुझे दर्शन नहीं देता, 1 कि यह मुकद्दमा उसके सामने है, और तू उसकी बाट जोहता हुआ ठहरा है? 1
Psalms 27:14यहोवा की बाट जोहता रह; 1 हियाव बाँध और तेरा हृदय दृढ़ रहे; 1 हाँ, यहोवा ही की बाट जोहता रह! (भज. 31:24)
Psalms 34:8चखकर देखो + 34:8 चखकर देखो: यह बात अन्यों से कही गई है जो भजनकार के अनुभव पर आधारित है। उसे परमेश्वर से सुरक्षा प्राप्त हुई थी, उसके पास परमेश्वर की भलाई का प्रमाण है। कि यहोवा कैसा भला है! 1 क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो उसकी शरण लेता है। (1 पत. 2:3) 1
Psalms 46:10“चुप हो जाओ, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ + 46:10 जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ: देखो मैंने क्या-क्या किया जो मेरे परमेश्वर होने का प्रमाण है।। 1 मैं जातियों में महान हूँ, 1 मैं पृथ्वी भर में महान हूँ!” 1
Psalms 62:5हे मेरे मन, परमेश्वर के सामने चुपचाप रह, 1 क्योंकि मेरी आशा उसी से है। 1