The Bible Software
bible.softwareयशायाहयशायाह 30 › यशायाह 30:28

यशायाह 30:28

उसकी साँस ऐसी उमड़नेवाली नदी के समान है जो गले तक पहुँचती है; वह सब जातियों को नाश के सूप से फटकेगा, और देश-देश के लोगों को भटकाने के लिये उनके जबड़ों में लगाम लगाएगा + 30:28 उनके जबड़ों में लगाम लगाएगा: यहाँ विचार यह है कि सब जातियाँ उसके वश में है जैसे कि घोड़ा लगाम द्वारा मनुष्य के वश में रहता है।

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

And his breath, as an overflowing stream, shall reach to the midst of the neck, to sift the nations with the sieve of vanity: and there shall be a bridle in the jaws of the people, causing them to err.

In Context

27देखो, यहोवा दूर से चला आता है, उसका प्रकोप भड़क उठा है, और धुएँ का बादल उठ रहा है; उसके होंठ क्रोध से भरे हुए और उसकी जीभ भस्म करनेवाली आग के समान है।

29तब तुम पवित्र पर्व की रात का सा गीत गाओगे, और जैसा लोग यहोवा के पर्वत की ओर उससे मिलने को, जो इस्राएल की चट्टान है, बाँसुरी बजाते हुए जाते हैं, वैसे ही तुम्हारे मन में भी आनन्द होगा।

Read all of यशायाह 30

Cross References

2 Samuel 17:14तब अबशालोम और सब इस्राएली पुरुषों ने कहा, “एरेकी हूशै की सम्मति अहीतोपेल की सम्मति से उत्तम है।” यहोवा ने तो अहीतोपेल की अच्छी सम्मति को निष्फल करने की ठानी थी, कि वह अबशालोम ही पर विपत्ति डाले। 1 हूशै की दाऊद को बच निकलने की चेतावनी

2 Kings 19:28इस कारण कि तू मुझ पर अपना क्रोध भड़काता 1 और तेरे अभिमान की बातें मेरे कानों में पड़ी हैं; 1 मैं तेरी नाक में अपनी नकेल डालकर 1 और तेरे मुँह में अपना लगाम लगाकर, 1 जिस मार्ग से तू आया है, उसी से तुझे लौटा दूँगा।

Psalms 18:15तब जल के नाले देख पड़े, और जगत की नींव प्रगट हुई, 1 यह तो यहोवा तेरी डाँट से + 18:15 यहोवा तेरी डाँट से: उसके क्रोध या अप्रसन्नता की अभिव्यक्ति से।, 1 और तेरे नथनों की साँस की झोंक से हुआ। 1

Proverbs 26:3घोड़े के लिये कोड़ा, गदहे के लिये लगाम, 1 और मूर्खों की पीठ के लिये छड़ी है। 1

Isaiah 11:4परन्तु वह कंगालों का न्याय धार्मिकता से, और पृथ्वी के नम्र लोगों का निर्णय खराई से करेगा; और वह पृथ्वी को अपने वचन के सोंटे से मारेगा, और अपनी फूँक के झोंके से दुष्ट को मिटा डालेगा। (2 थिस्स. 2:8, प्रका. 19:15, नीति. 31:8,9)

Isaiah 17:14साँझ को, देखो, घबराहट है! और भोर से पहले, वे लोप हो गये हैं! हमारे नाश करनेवालों का भाग और हमारे लूटनेवाले की यही दशा होगी।

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study यशायाह 30:28

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← यशायाह 30:27यशायाह 30यशायाह 30:29 →