यशायाह 30:33
बहुत काल से तोपेत + 30:33 तोपेत: वह स्थान था जहाँ यरूशलेम का कचरा जलाया जाता था। यह शहर के बाहर हिन्नोम घाटी में स्थित था। तैयार किया गया है, वह राजा ही के लिये ठहराया गया है, वह लम्बा-चौड़ा और गहरा भी बनाया गया है, वहाँ की चिता में आग और बहुत सी लकड़ी हैं; यहोवा की साँस जलती हुई गन्धक की धारा के समान उसको सुलगाएगी।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 4:24क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा भस्म करनेवाली आग है; वह जलन रखनेवाला परमेश्वर है। (इब्रा. 12:29)
Psalms 40:5हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तूने बहुत से काम किए हैं! 1 जो आश्चर्यकर्मों और विचार तू हमारे लिये करता है 1 वह बहुत सी हैं; तेरे तुल्य कोई नहीं! 1 मैं तो चाहता हूँ कि खोलकर उनकी चर्चा करूँ, 1 परन्तु उनकी गिनती नहीं हो सकती। 1
Isaiah 30:27देखो, यहोवा दूर से चला आता है, उसका प्रकोप भड़क उठा है, और धुएँ का बादल उठ रहा है; उसके होंठ क्रोध से भरे हुए और उसकी जीभ भस्म करनेवाली आग के समान है।
Isaiah 37:38वहाँ वह अपने देवता निस्रोक के मन्दिर में दण्डवत् कर रहा था कि इतने में उसके पुत्र अद्रम्मेलेक और शरेसेर ने उसको तलवार से मारा और अरारात देश में भाग गए। और उसका पुत्र एसर्हद्दोन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Jeremiah 19:6इस कारण यहोवा की यह वाणी है कि ऐसे दिन आते हैं कि यह स्थान फिर तोपेत या हिन्नोमियों की तराई न कहलाएगा, वरन् घात ही की तराई कहलाएगा।
Ezekiel 32:22“अपनी सारी सभा समेत अश्शूर भी वहाँ है, उसकी कब्रें उसके चारों ओर हैं; सब के सब तलवार से मारे गए हैं।